Move to Jagran APP

मर्यादा से जीने के अधिकार का होना चाहिए सम्मान : ममता

मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि शांति और मर्यादा के साथ जीने के अधिकार का हमेशा सम्मान होना चाहिए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Sep 2019 04:00 PM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 06:43 AM (IST)
मर्यादा से जीने के अधिकार का होना चाहिए सम्मान : ममता
मर्यादा से जीने के अधिकार का होना चाहिए सम्मान : ममता

जागरण संवाददाता, कोलकाता : मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि शांति और मर्यादा के साथ जीने के अधिकार का हमेशा सम्मान होना चाहिए। ममता ने अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर ट्वीट किया-'आज अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस है। इस साल यह दिन और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि 2019 में मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा की 71वीं वर्षगाठ है। मानवाधिकार, शांति और सम्मान से जीने के अधिकार का हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए। दुनिया के तमाम देशों और लोगों के बीच शांति बनाए रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने 1981 में विश्व शांति दिवस मनाने की घोषणा की थी, जिसके बाद पहली बार 1982 में विश्व शांति दिवस मनाया गया। इसका थीम 'लोगों को शांति का अधिकार' रखा गया था। 1982 से 2001 तक सितंबर के तीसरे मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस या विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया जाता था लेकिन सन 2002 से इसके लिए 21 सितंबर निर्धारित कर दिया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.