Move to Jagran APP

बुलंदशहर हिंसा के लिए भाजपा जिम्मेदार : ममता बनर्जी

-कहा, एक मिनट भी सत्ता में रहने का नहीं है अधिकार -बंगाल समेत समूचे देश से होगी भाजपा की ि

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Dec 2018 05:43 PM (IST)Updated: Wed, 05 Dec 2018 05:43 PM (IST)
बुलंदशहर हिंसा के लिए भाजपा जिम्मेदार : ममता बनर्जी
बुलंदशहर हिंसा के लिए भाजपा जिम्मेदार : ममता बनर्जी

-कहा, एक मिनट भी सत्ता में रहने का नहीं है अधिकार

loksabha election banner

-बंगाल समेत समूचे देश से होगी भाजपा की विदाई

जागरण न्यूज नेटवर्क, खड़गपुर : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुलंदशहर हिंसा काड के लिए सीधे तौर पर भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इस घटना ने भाजपा की कलई खोल कर रख दी है, इस पार्टी एक मिनट भी सत्ता में बने रहने का हक नहीं है। बुधवार को पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत काथी महकमा के भगवानपुर प्रखंड स्थित बाजकुल मैदान में आयोजित प्रशासनिक सभा में देश की अराजक स्थिति पर गंभीर चिंता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा के राज में किसान आत्महत्या को मजबूर थे। अब बुलंदशहर की घटना ने सिद्ध कर दिया है कि इसके राज में कोई भी सुरक्षित नहीं है। अफवाहों पर बलवा कर पुलिस इंस्पेक्टर को मार डाला गया। प्रकरण में सहयोगी संगठनों के नेताओं के नाम आने से स्पष्ट है कि इस निंदनीय घटना से भाजपा सीधे तौर पर जुड़ी है। उसे एक मिनट भी सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि आगामी 19 जनवरी की ब्रिगेड रैली से देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज जाएगा। पश्चिम बंगाल में भाजपा का कोई अस्तित्व ही नहीं है। देश से भी इसकी विदाई तय है। पूर्व मेदिनीपुर जिले के इतिहास पर गर्व करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अंग्रेजों के जमाने में तत्कालीन ताम्रलिप्त कहा जाने वाला पूर्व मेदिनीपुर जिला, बलिया तथा संतारा ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ बगावत करते हुए आजादी का शखनाद कर दिया था। कम्युनिस्ट के शासनकाल में भी इस जिले ने ऐतिहासिक नंदीग्राम भूमि आदोलन करके देश को नई राह दिखाई। इस आदोलन में पुलिस की गोलियों से 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग अब भी लापता हैं। पीड़ितों के साथ खड़े होने की कोशिश करने पर मुझे जिले में घुसने से रोका गया। कोलाघाट से लेकर चंडीपुर तक में बैरीकेड तैयार किए गए, लेकिन इसी घटना ने कम्युनिस्टों की चूलें हिला दी। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बीच सूबे के साथ ही जिले का भी अभूतपूर्व विकास हो रहा है। पश्चिम बंगाल देश का एकमात्र ऐसा राज्य है जहा सही मायनों में सुशासन है। यहा किसी के साथ भेदभाव नहीं होता। सभी को सरकारी सुख सुविधा मिलती है। सभा के माध्यम से उन्होंने जिले की कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। सभा में राज्य के परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी, सासद शिशिर अधिकारी, दिव्येंदु अधिकारी आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.