ममता ने की केरल को 10 करोड़ रुपये मदद की घोषणा
- केरल के मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा होगी राशि - सीएम ने बाढ़ पीड़ितों के लिए की प्रार्थना र
- केरल के मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा होगी राशि
- सीएम ने बाढ़ पीड़ितों के लिए की प्रार्थना
राज्य ब्यूरो, कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने रविवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया है कि 10 करोड़ रुपये केरल के मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा की जाएगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित केरल के वह हर तरह के सहयोग मदद करने के लिए तैयार हैं। उनसे और जो भी संभव होगा वह केरल के लोगों को मदद करेंगी। इसके पहले शनिवार को मुख्यमंत्री ने केरल में बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता जाहिर की थी। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'शब्द काफी नहीं है। फिर भी, मैं केरल के अपने सभी भाइयों और बहनों को कहना चाहूंगी कि हमारी संवेदनाएं एवं प्रार्थनाएं आप सभी के साथ हैं.' उन्होंने लिखा, 'अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के साथ उनकी संवेदना है। वह बाढ़ पीड़ितों की राहत के लिए प्रार्थना करती हैं।
उल्लेखनीय है कि केरल में बंगाल के कुछ श्रमिक फंसे हुए हैं। श्रमिकों को वापस बंगाल लाने के लिए ममता सरकार तत्पर हुई है। मुख्य सचिव मलय दे ने केरल के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ फोन पर बातचीत कर वहा की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जरूरत पड़ने पर राज्य से आपदा प्रबंधन की टीम केरल भेजने की भी पेशकश की है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन की टीम तैयार है। केरल के चाहने पर सरकार हर तरह से मदद के लिए करेगी।