टीएन शेषन को ममता ने दी जन्मदिन की बधाई
देश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन को जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर बधाई दी।
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 01:59 AM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 01:59 AM (IST)
जागरण संवाददाता, कोलकाता : देश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन को जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने लिखा-'आज पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का जन्मदिन है। इस मौके पर मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं। मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में उनके द्वारा किए गए सुधारात्मक कार्य हमेशा याद किए जाएंगे। हमारी पार्टी यानी तृणमूल कांग्रेस हमेशा से ही चुनावी प्रक्रिया में सुधार की मांग करती रही है, जिसमें राज्य प्रायोजित चुनाव मुख्य मुद्दा है।'
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें