विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ममता ने नोटबंदी को कहा बड़ा घोटाला

By Preeti jhaEdited By:
Published: Thu, 31 Aug 2017 10:25 AM (IST)

नोटबंदी पर आरबीआइ की ओर से जारी आंकड़े का हवाला देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नोटबंदी को बड़ा घोटाला करार दिया है।

ममता ने नोटबंदी को कहा बड़ा घोटाला
ममता ने नोटबंदी को कहा बड़ा घोटाला

कोलकाता, [जागरण संवाददाता] । नोटबंदी पर आरबीआइ की ओर से जारी आंकड़े का हवाला देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नोटबंदी को बड़ा घोटाला करार दिया है। बुधवार को फेसबुक पर किए एक पोस्ट में सुश्री बनर्जी ने लिखा क्या नोटबंदी पर आरबीआइ की और से जारी आंकड़े बड़े घोटाले की ओर इशारा नहीं करते? मुझे लगता है कि नोटबंदी पूरी तरह से फ्लॉप शो रहा है। आरबीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक 99 फीसद रुपये वापस आए हैं जबकि महज एक फीसद वापस नहीं आए।

सुश्री बनर्जी ने आगे लिखा है नोटबंदी के कारण सैकड़ों लोगों ने अपनी जान गवां दी। आम जनता, किसान, मजदूर, अनौपचारिक क्षेत्र में लगे मजदूर, छोटे उद्यमी और समाज के अन्य कमजोर वगरें के लोग नोटबंदी से काफी परेशान हुए। नोटबंदी के कारण देश को अकेले चौथी तिमाही में 3 लाख करोड़ जीडीपी गंवानी पड़ी है। अनुमान लगाया गया था कि लाखों करोड़ों के काले धन को उजागर किया जाएगा और अब हमें जो मिला वह महज एक बीग जीरो के अलावा कुछ नहीं है।

सुश्री बनर्जी ने सवाल किया है कि क्या लाखों करोड़ों में काले धन को परिवर्तित करने के लिए काले धन के डीलरों को भारत सरकार ने जानबूझकर ऐसा किया? आखिर सरकार का हिडेन एजेंडा क्या था? देश की जनता इस पर जवाब चाहती है और इस पर मुक्कमल जांच होनी चाहिए। ममता ने लिखा है माननीय सुप्रीम कोर्ट पर हमें पूर्ण विश्वास है और कोर्ट के प्रति सम्मान है। चूंकि राजनैतिक मुद्दे को संवैधानिक खंडपीठ में भेजा गया है, इसलिए मेरी विनम्र प्रार्थना होगी कि माननीय सुप्रीम कोर्ट इस देश के लोगों को न्याय प्रदान करेगा।

 

यह भी पढ़ेंः दार्जिलिंग मसले पर सर्वदलीय बैठक में ममता का पृथक राज्य पर बात करने से साफ इन्कार