एनआरसी की वजह से लोग कर रहे हैं आत्महत्या : ममता
तृणमूल प्रमुख व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) की जोरदार आलोचना की है।
By Preeti jhaEdited By: Published: Wed, 31 Oct 2018 10:59 AM (IST)Updated: Wed, 31 Oct 2018 10:59 AM (IST)
कोलकाता,जागरण संवाददाता। तृणमूल प्रमुख व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) की जोरदार आलोचना की है। उन्होंने कहा कि एनआरसी की वजह से कई लोगों की आत्महत्या करने की रिपोट है।
सुश्री बनर्जी असम की सीमा से सटे कूचबिहार जिले में एक प्राशासनिक समीक्षा बैठक को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा, हमने बंगाल और असम के लोगों के बीच कोई भेदभाव नहीं किया।
हम दोनों को एक समान मानते है। लेकिन क्या आपने देखा कि एनआरसी की वजह से असम में आत्महत्याएं हो रही है। हम पड़ोसी है। क्या आपको दुख नहीं हुआ?
एक व्यक्ति का नाम एनआरसी सूची में नहीं था लेकिन उसकी पत्नी और बच्चे का नाम उस सूची में दर्ज है। जिससे वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य में लोग शांतिपूर्वक तरीके से भाईचारे के साथ रह रहे हैं। लेकिन कुछ लोग यह बर्दाश्त नहीं कर सकते।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें