Move to Jagran APP

ममता बनर्जी ने कहा- आने वाले सौ दिनों में हजार से ज्यादा कार्यकर्ता गांव में जाकर लोगों के मुद्दे सुनेंगे

पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि आने वाले सौ दिनों में दिनों एक हजार से ज्यादा पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव में जाकर लोगों के मुद्दे सुनेंगे।

By Preeti jhaEdited By: Published: Mon, 29 Jul 2019 03:29 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jul 2019 03:29 PM (IST)
ममता बनर्जी ने कहा- आने वाले सौ दिनों में हजार से ज्यादा कार्यकर्ता गांव में जाकर लोगों के मुद्दे सुनेंगे
ममता बनर्जी ने कहा- आने वाले सौ दिनों में हजार से ज्यादा कार्यकर्ता गांव में जाकर लोगों के मुद्दे सुनेंगे

कोलकाता, एएनआई। पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि आने वाले सौ दिनों में दिनों एक हजार से ज्यादा पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव में जाकर लोगों के मुद्दे सुनेंगे। कौन-कौन किस गांव में जाएगा यह निर्णय पार्टी करेगी। 

loksabha election banner

जानकारी हो कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि आने वाले 100 दिनों में 1000 से अधिक पार्टी कार्यकर्ता गांवों में जाएंगे और लोगों के मुद्दों को सुनेंगे। उनकी परेेेेशानी से अवगत  होंंगे। पर ये पार्टी तय करेगी कि कौन किस गांव में जाएगा और कब जाएगा।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि सभी पार्टियां भारतीय जनता पार्टी की तरह नहीं हैं, मेरी पार्टी बहुत गरीब है और इसलिए मैं चुनाव सुधारों पर बोलती हूं।

भाजपा विधायक का आरोप; ‘ममता बनर्जी बंगाल को कश्मीर बनाने की कोशिश कर रही हैं’

दुसरी और भाजपा नेता और बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह ने  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फटकार लगाते हुए कहा कि वह सत्ता में रहने को लेकर जुनूनी हैं और वह पश्चिम बंगाल को कश्मीर बनाने की कोशिश कर रही हैं। कल रविवार को लिलुआ में एक सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद ने कहा, ‘वह सत्ता में बने रहना चाहती हैं। वह सत्ता में बने रहने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। उन्हें सत्ता खोने की चिंता है।जिस दिन वह सत्ता खो देंगी , वह खुद को मार लेंगी।

भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री पर बांग्लादेशियों और राज्य में रोहिंग्या को वोट बैंक के रूप में शरण देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह पश्चिम बंगाल को कश्मीर बनाने की कोशिश कर रही हैं। भाटपारा से चुनाव लड़ने के लिए मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए अर्जुन सिंह ने कहा, आप चाहे कितने भी दंगें कर लें, आप भाटपारा में प्रवेश नहीं कर सकती। भाटपारा के लोग अर्जुन सिंह को चाहते हैं और आपको नहीं। उन्होंने कहा, हम भाटपारा के दिल में हैं और भाजपा भाटपारा का दिल है। ममता बनर्जी गुंडों और पुलिस का इस्तेमाल करके भाटपारा को नहीं जीत सकतीं। 

अर्जुन सिंह ने दावा किया कि लगभग 107 टीएमसी विधायक भाजपा के संपर्क में हैं और जिससे राज्य में 2021 से पहले विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। सभा के बाद अर्जुन सिंह की उपस्थिति में लगभग 500 लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.