यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'ये सरासर लोकतंत्र पर हमला है...', सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर ममता बनर्जी का भाजपा पर निशाना
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आबकारी नीति में कथित घोटाले मामले में गिरफ्तारी की बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आबकारी नीति में कथित घोटाले मामले में गिरफ्तारी की बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कड़ी निंदा करते हुए भाजपा नीत केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। ममता ने कहा कि यह गिरफ्तारी सरासर लोकतंत्र पर हमला है।
भाजपा पर भड़की सीएम ममता
सीएम ममता ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल पर लिखा, "मैं जनता द्वारा चुने गए दिल्ली के मौजूदा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करती हूं। मैंने अपना अटूट समर्थन और एकजुटता बढ़ाने के लिए व्यक्तिगत रूप से सुनीता केजरीवाल (अरविंद केजरीवाल की पत्नी) से बातचीत की है। यह अपमानजनक है कि निर्वाचित विपक्षी मुख्यमंत्रियों को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है और गिरफ्तार किया जा रहा है, जबकि सीबीआइ/ईडी जांच के तहत आरोपित व्यक्तियों को अपने कदाचार जारी रखने की अनुमति दी जा रही है, खासकर भाजपा के साथ गठबंधन करने के बाद। यह लोकतंत्र पर सरासर हमला है।"
I vehemently condemn the arrest of Arvind Kejriwal, the sitting elected Chief Minister of Delhi elected by the people. I have personally reached out to Smt Sunita Kejriwal to extend my unwavering support and solidarity. It's outrageous that while elected opposition CMs are being…
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) March 22, 2024
उन्होंने कहा, "यह अपमानजनक है कि जहां निर्वाचित विपक्षी मुख्यमंत्रियों को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है और गिरफ्तार किया जा रहा है। वहीं सीबीआई/ईडी जांच के तहत आरोपी व्यक्तियों को अपने कदाचार जारी रखने की अनुमति दी जा रही है। यह लोकतंत्र पर एक ज़बरदस्त हमला है।"
यह भी पढ़ें: केजरीवाल के करीबी रहे पूर्व नेताओं ने गिरफ्तारी पर क्या बोला; एक्स पर कुमार विश्वास का तंज
चुनाव आयोग से मिलेंगी सीएम ममता
टीएमसी सुप्रीमो बनर्जी ने घोषणा की कि 'इंडी' गठबंधन के प्रतिनिधि विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी पर आपत्ति जताने के लिए चुनाव आयोग से मिलेंगे। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गुरुवार रात को उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया।
