विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'वे नरक में जाएं', ईद के कार्यक्रम में ममता बनर्जी ने भाजपा को लेकर क्यों की ये टिप्पणी?

Published: Sat, 21 Mar 2026 11:03 AM (IST)

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के कार्यक्रम में भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच मुख्यमंत्री व तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने शनिवार को ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा व केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग बंगाल को निशाना बनाते हैं वे नरक में जाएं।

ममता ने कहा कि खुदा बंदे से पूछें कि बता तेरी रजा क्या है...हमारा बस एक इरादा है - भाजपा को हटाना और देश की रक्षा करना। सभी को ईद की मुबारकबाद देते हुए ममता ने कहा कि बहुत सारे लोगों का नाम एसआईआर में काट दिया गया। आपके लिए मैं कलकत्ता हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट सड़क तक गई।

'हमारे पास जनता की शक्ति'

बंगाल की सीएम ने कहा कि हमारा अधिकार हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नहीं लेने देंगे। हमारे पास एक ही शक्ति है जनता की। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र जबरदस्ती हमारी सरकार पर नियंत्रण करने की कोशिश कर रहा है। तब भी हम डरेंगे नहीं।

सुवेंदु ने ममता के गृह क्षेत्र कालीघाट मंदिर में की पूजा

दूसरी ओर, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने ममता के गृह क्षेत्र में स्थित कालीघाट मंदिर में सुबह पूजा की। सुवेंदु इस बार ममता के खिलाफ इस क्षेत्र यानी भवानीपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार भी हैं। सुवेंदु ने कहा कि बंगाल में परिवर्तन की लहर चल रही है।

यह भी पढ़ें: 'टीएमसी राज में महिलाएं असुरक्षित और घुसपैठियों का बोलबाला', मंगल पांडेय का ममता सरकार पर बड़ा हमला