नंदीग्राम उपचुनाव में ममता नहीं उतारेंगी प्रत्याशी, कांग्रेस को सपोर्ट करने की घोषणा; उम्मीदवार के पीछे हटने के बाद एलान
नंदीग्राम उपचुनाव में अपनी पार्टी की प्रत्याशी संचिता प्रधान दे के नाम वापस लेने के बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की है।

नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस को समर्थन
HighLights
ममता बनर्जी ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस को दिया समर्थन।
पार्टी प्रत्याशी संचिता प्रधान दे ने उम्मीदवारी वापस ली।
राहुल गांधी से बात के बाद आईएनडीआईए एकजुटता का फैसला।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल की हाईप्रोफाइल नंदीग्राम सीट पर उपचुनाव से पहले पार्टी प्रत्याशी संचिता प्रधान दे के शुक्रवार को उम्मीदवारी वापस लिए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उस सीट पर अब कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की है।
ममता ने अपने कालीघाट आवास पर शाम में प्रेस कॉफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि उनका गुट नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान का समर्थन करेगा और अब इस सीट पर अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगा।
ममता ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें गुरुवार को फोन किया था। ममता ने विपक्षी आईएनडीआईए गठबंधन के प्रति पूरी एकजुटता जताते हुए कहा कि सभी मिलकर लड़ेंगे।
उन्होंने अरविंद केजरीवाल के ट्वीट का भी जिक्र किया और कहा कि सभी मिलकर लड़ाई लड़ेंगे।
