ममता ने आडवाणी को जन्मदिन की दी शुभकामना
राज्य ब्यूरो कोलकाता बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृ
By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Nov 2019 09:33 AM (IST)Updated: Sat, 09 Nov 2019 09:33 AM (IST)
राज्य ब्यूरो, कोलकाता: बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के 92वें जन्मदिन पर उन्हें 'हार्दिक शुभकामनाएं' दीं। बनर्जी ने ट्वीट करके पूर्व उप प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया, 'लाल कृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करती हूं।' भाजपा के सह-संस्थापकों में शामिल आडवाणी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में 2002 से 2004 तक उपप्रधानमंत्री के रूप में सेवाएं दी थीं। उन्हें 2015 में देश से दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें