Move to Jagran APP

कोलकाता में जन्मा नर-नारी के यौनांग वाला बच्चा, पेट में आंत और लिवर भी नहीं

बच्चे का जनर-नारी दोनों के यौनांग हैं। इस वजह से उसके लिंग का निर्धारण नहीं किया जा सका है।

By Arti YadavEdited By: Published: Tue, 29 May 2018 07:14 AM (IST)Updated: Tue, 29 May 2018 04:39 PM (IST)
कोलकाता में जन्मा नर-नारी के यौनांग वाला बच्चा, पेट में आंत और लिवर भी नहीं
कोलकाता में जन्मा नर-नारी के यौनांग वाला बच्चा, पेट में आंत और लिवर भी नहीं

कोलकाता (जागरण संवाददाता)। महानगर के एक सरकारी अस्पताल में ऐसे बच्चे का जन्म हुआ है, जिसमें नर-नारी दोनों के यौनांग हैं। इस वजह से उसके लिंग का निर्धारण नहीं किया जा सका है और अस्पताल के रजिस्टर में लिख दिया गया है-'अस्पष्ट बेबी।'

loksabha election banner

चित्तरंजन सेवा सदन नामक सरकारी अस्पताल में सानिया परवीन नामक महिला ने रविवार प्रात: 6 बजकर 22 मिनट पर इस बच्चे को जन्म दिया। सानिया दक्षिण 24 परगना जिले के बादरतला नादियाल की रहने वाली है और कुछ दिन पहले प्रसव के लिए इस अस्पताल में भर्ती हुई थी। सूत्रों के मुताबिक बच्चे की नार्मल डिलीवरी हुई है। जन्म के समय बच्चे का वजन दो किलो 915 ग्राम था।

डॉक्टरों का कहना है कि जन्मा बच्चा एंफालोसेले नामक बीमारी से पीड़ित है, जो 4,000 बच्चों में से एक को होता है। बच्चे के पेट में आंत और लिवर भी नहीं हैं। ये अंग नाभी से निकले एक मांस के पिंड में समाए हुए हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रभाव प्रसून गिरि ने बताया कि इस तरह के बच्चे को दिल की समस्या हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.