विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: माकपा नेता के बयान से गरमाई राजनीति, भाजपा सांसद ने कहा- आरएसएस राष्ट्र निर्माण में जुटा है

Published: Mon, 12 Oct 2026 11:38 PM (IST)

माकपा नेता विकास रंजन भट्टाचार्य के आरएसएस स्कूलों पर दिए बयान से मालदा में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। ...और पढ़ें

आरएसएस स्कूलों पर माकपा नेता के बयान से गरमाई सियासत

आरएसएस स्कूलों पर माकपा नेता के बयान से गरमाई सियासत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, मालदा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्कूलों को लेकर माकपा नेता विकास रंजन भट्टाचार्य के एक बयान से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।

मालदा के इंग्लिश बाजार शहर के रथबाड़ी मोड़ पर एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के विरोध में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आरएसएस के स्कूलों में प्रशिक्षण के जरिए गुंडे तैयार किए जाने का आरोप लगाया। उनके इस बयान पर मालदा उत्तर के भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और इसकी निंदा की।

सभा को संबोधित करते हुए विकास रंजन भट्टाचार्य ने वाममोर्चा सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई मुफ्त शिक्षा व्यवस्था का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पहले इस व्यवस्था को बनाए रखने की जरूरत थी, लेकिन अब स्कूल बंद हो रहे हैं और आरएसएस के स्कूल खोलने की बात कही जा रही है।

उन्होंने सवाल उठाया कि आरएसएस के स्कूलों में आखिर क्या सिखाया जाता है। उन्होंने दावा किया कि इन स्कूलों में प्रशिक्षण के माध्यम से गुंडे तैयार किए जा रहे हैं। उनके अनुसार, यह केवल उनका आरोप नहीं है, बल्कि आरएसएस के स्कूलों में पढ़ चुके कुछ लोगों के बयानों के आधार पर उन्होंने यह बात कही है।

विकास रंजन भट्टाचार्य मालदा के इंग्लिश बाजार स्थित रथबाड़ी मोड़ पर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित एसआइआर विरोधी सभा में बोल रहे थे। इस दौरान वामपंथी दलों की ओर से सभा के साथ शहर में विरोध मार्च भी निकाला गया।

विकास रंजन भट्टाचार्य के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मालदा उत्तर के भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि विकास रंजन भट्टाचार्य माकपा के नजरिए से इस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं।

खगेन मुर्मू ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्र निर्माण के कार्य में जुटा है और देश के लोग उसके त्याग तथा सामाजिक कार्यों से परिचित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है और इसके लिए उन्होंने विकास रंजन भट्टाचार्य की निंदा की।

इस विरोध सभा और मार्च में विकास रंजन भट्टाचार्य के अलावा राज्य के पूर्व मंत्री श्रीकुमार मुखोपाध्याय सहित वामपंथी दलों के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आरएसएस के स्कूलों और उनकी गतिविधियों को लेकर दिए गए बयान के बाद मालदा में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।