विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महुआ मोइत्रा पर फिर फेंके गए अंडे, वीडियो शेयर कर सांसद ने बीजेपी पर बोला हमला

Published: Wed, 16 Sep 2026 07:09 PM (IST)

तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा को नदिया जिले के तेहट्ट में विरोध का सामना करना पड़ा, जहां उन पर अंडे फेंके गए और प्रदर्शन किया गया।

HighLights

  1. महुआ मोइत्रा पर नदिया के तेहट्ट में अंडे फेंके गए

  2. सांसद ने स्थानीय भाजपा नेताओं और पुलिस की निष्क्रियता का आरोप लगाया

  3. पूर्व में भी ऐसी घटना हुई थी, कोर्ट ने सुरक्षा दी थी

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कृष्णानगर की तृणमूल कांग्रेस (ममता गुट) सांसद महुआ मोइत्रा को बुधवार को नदिया जिले के तेहट्ट इलाके में एक बार फिर विरोध का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने उनपर अंडे फेंके और घेरकर प्रदर्शन किया।

महुआ ने फेसबुक लाइव के जरिए पूरे घटनाक्रम को सामने रखा और दावा किया कि पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय भाजपा नेताओं ने उनके खिलाफ यह कार्रवाई की। पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। मालूम हो कि महुआ पर इससे पहले भी उनके संसदीय क्षेत्र में अंडे फेंके जाने की घटना हो चुकी है।

महुआ ने इसके विरुद्ध कलकत्ता हाई कोर्ट का रूख किया था। अदालत ने तृणमूल सांसद को पुलिस सुरक्षा देने का निर्देश दिया था। अदालत ने कहा था कि महुआ के अपने संसदीय क्षेत्र में दौरे के दौरान दो पुलिसकर्मी उनके साथ रहेंगे।