विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल:अंडा फेंकने की घटना पर महुआ मोइत्रा पहुंचीं हाई कोर्ट, त्वरित सुनवाई की मांग खारिज

Published: Tue, 22 Sep 2026 04:00 AM (IST)

तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने कृष्णनगर में अंडा फेंकने की घटना और पुलिस की निष्क्रियता को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।

महुआ मोइत्रा अंडा फेंकने की घटना को लेकर पहुंची हाई कोर्ट

महुआ मोइत्रा अंडा फेंकने की घटना को लेकर पहुंची हाई कोर्ट

HighLights

  1. महुआ मोइत्रा ने अंडा फेंकने की घटना पर हाई कोर्ट में याचिका दायर की।

  2. पुलिस की निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए अदालत का रुख किया।

  3. अदालत ने त्वरित सुनवाई की मांग को अस्वीकार कर दिया।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के नदिया जिले के कृष्णनगर में अंडा फेंकने की घटना को लेकर ममता तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए मामला दायर किया है।

सोमवार को उनके वकील ने न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की अदालत में मामले की जल्द सुनवाई का अनुरोध किया। अदालत ने मामला दायर करने की अनुमति दी, लेकिन त्वरित सुनवाई की मांग स्वीकार नहीं की।

न्यायमूर्ति ने कहा कि मामला नियमित सूची के अनुसार सुनवाई के लिए आएगा।पिछले बुधवार को कृष्णनगर लोकसभा क्षेत्र के तृणमूल कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद बाहर निकलते समय महुआ के खिलाफ प्रदर्शन हुआ था।

आरोप है कि कुछ भाजपा समर्थकों ने काले झंडे दिखाते हुए गो बैक के नारे लगाए और उनकी ओर अंडे फेंके। महुआ का आरोप है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के बजाय उन्हें ही जबरन गाड़ी में बैठा दिया।

बाद में उन्होंने तेहट्ट थाने में शिकायत दर्ज कराई। भाजपा ने घटना में शामिल लोगों के अपने संगठन से जुड़े होने से इनकार किया है।