कोलकाता पुलिस की छपामारी में नकली चेन पुली निर्माता का पर्दाफाश, बड़े पैमाने पर असेंबल कर बिक्री की जा रही
चेन पुली निर्माता केप्रो की ओर से शिकायत की गई थी। सूचना मिलने पर सिविल जांच एजेंसी ने अपनी जांच टीम को इस कार्य में लगाया। बड़ी संख्या में केप्रो ब्राड की चेन पुली जब्त की गई। इनमें पूरी तरह से तैयार उत्पाद व अर्द्ध निर्मित उत्पाद शामिल हैं।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता : कोलकाता पुलिस की प्रवर्तन शाखा की छापामारी में नकली चेन पुली निर्माता का पर्दाफाश हुआ है। जानकारी के मुताबिक चेन पुली निर्माता केप्रो की ओर से शिकायत की गई थी कि उनके ब्रांड की नकली चेन पुली कोलकाता के ठनठनिया काली बाड़ी इलाके में असेंबल कर बिक्री की जा रही है। इसकी सूचना मिलने पर सिविल जांच एजेंसी ने अपनी जांच टीम को इस कार्य में लगाया।
जानकारी मिली थी
जांच के दरम्यान पता चला की नकली चेन पुली बनाने का कारखाना, स्टाक प्वाइंट सह गोदाम ठनठनिया काली बाड़ी इलाके में है तथा यहीं केप्रो ब्रांड की नकली चेन पुली बनाई जा रही है।
राज्यों में आपूर्ति
जांच करने पर पता चला कि ये लोग अवैध तरीके से अधिकृत तौर से ब्राडेड कंपनी की नकली चेन पुली बना कर कोलकाता और आसपास के राज्यों में आपूर्ति कर रहे हैं।
गैर-कानूनी धंधे में लिप्त
पूछताछ करने से पता चला ये लोग काफी काफी समय से इस गैर-कानूनी धंधे में लिप्त हैं। पूरी जानकारी मिलने पर इसकी सूचना कोलकाता पुलिस को दी गई।
टीम ने छापामारी की
सूचना मिलने पर कोलकाता पुलिस की प्रवर्तन शाखा ने तत्काल टीम बनाकर जांच और कानूनी कार्रवाई शुरू की। इस तरह पुलिस टीम ने छापामारी की।
चेन पुली जब्त की
छापामारी के दौरान बड़ी संख्या में केप्रो ब्रांड की चेन पुली जब्त की गई। इसमें पूरी तरह से तैयार उत्पाद व अर्द्ध निर्मित उत्पाद शामिल हैं।
जांच अभी जारी है
इस तरह पुलिस ने उनके अन्य ठिकानों पर छापामारी की और सभी जगहों से नकली उत्पाद जब्त किया। पुलिस की जांच अभी जारी है।