विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हावड़ा ब्रिज पर डायनेमिक लाइटिंग, 22.35 करोड़ की परियोजना से बढ़ेगी विरासत की खूबसूरती

Published: Fri, 18 Sep 2026 08:33 PM (IST)

हावड़ा ब्रिज (रवींद्र सेतु) को 22.35 करोड़ रुपये की लागत से नई डायनेमिक आर्किटेक्चरल लाइटिंग से सजाया गया है, जिससे यह रात में और आकर्षक दिखेगा।

हावड़ा ब्रिज को 22.35 करोड़ रुपये की डायनेमिक लाइटिंग मिली

हावड़ा ब्रिज को 22.35 करोड़ रुपये की डायनेमिक लाइटिंग मिली

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता की पहचान हावड़ा ब्रिज (रवींद्र सेतु) अब नई डायनेमिक आर्किटेक्चरल लाइटिंग से रात में और आकर्षक नजर आएगा।

बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय के मार्गदर्शन में 22.35 करोड़ रुपये की परियोजना के तहत पुल की संरचना, मुख्य पायलन और ऊपरी हिस्सों को विशेष रोशनी से सजाया गया है।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट के अधिकारियों के अनुसार, परियोजना में 3,825 ल्यूमिनायर लगाए गए हैं, जिनकी कुल स्थापित क्षमता 385 किलोवाट है। डायनेमिक लाइटिंग के साथ सिंक्रोनाइज्ड साउंड का भी इस्तेमाल किया गया है।

बंदरगाह हावड़ा ब्रिज का संरक्षक है। अधिकारियों के मुताबिक, नई रोशनी से शहर के रात्रिकालीन दृश्य और विरासत पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

एप पर भी देख सकेंगे लाइट शो

स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, गांधी जयंती, दुर्गापूजा, दीपावली और होली समेत राष्ट्रीय पर्व व प्रमुख त्योहारों पर विशेष लाइट शो प्रस्तुत किए जाएंगे।

इन शो को सिंक्रोनाइज्ड साउंड के साथ एक समर्पित मोबाइल एप पर लाइव प्रसारित भी किया जाएगा, जिससे नागरिक और पर्यटक कहीं से भी इसका वर्चुअल अनुभव ले सकेंगे।

परियोजना का काम एमएम ब्रदर्स ने किया है। हैवेल्स लाइटिंग ने प्रकाश व्यवस्था में सहयोग दिया, जबकि जादवपुर विश्वविद्यालय तकनीकी सलाहकार रहा।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट के चेयरमैन रथेंद्र रमन ने कहा कि नई रोशनी से हावड़ा ब्रिज की विरासत की भव्यता बढ़ेगी और नागरिकों व पर्यटकों को आकर्षक दृश्य अनुभव मिलेगा।