विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: दोस्त के घर गई युवती से दुष्कर्म, जैसे-तैसे उनके चंगुल से छूटकर थाने पहुंची पीड़िता; तीन गिरफ्तार 

Published: Mon, 13 Jul 2026 11:31 PM (IST)

कोलकाता के ठाकुरपुकुर में एक युवती से दोस्त के घर दुष्कर्म हुआ, जिसमें पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. ठाकुरपुकुर में युवती से दोस्त के घर दुष्कर्म।

  2. पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन को दबोचा।

  3. लेक टाउन में छात्रा से दुष्कर्म, गृह शिक्षक गिरफ्तार।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता के ठाकुरपुकुर इलाके में शनिवार रात एक युवती के साथ उसके एक दोस्त के घर में दुष्कर्म हुआ। पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित (युवती के दोस्त) समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पीड़िता ने बताया कि वह किसी को फोन करके मदद न मांग सके या पुलिस को सूचना न दे सके, इसलिए आरोपितों ने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया और उसे बंधक बनाकर रखा।

रविवार को वह जैसे-तैसे उनके चंगुल से छूटकर ठाकुरपुकुर थाने पहुंची और आपबीती सुनाई। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर इलाके में छापेमारी की और तीन लोगों को दबोच लिया। पीड़िता का छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। आरोपितों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।

छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में गृह शिक्षक गिरफ्तार

एक अन्य मामले में कोलकाता के लेक टाउन इलाके में 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में एक गृह शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गृह शिक्षक ने छात्रा को पढ़ने के लिए अपने घर बुलाया था। उसने ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे दे दिया। ड्रिंक पीने के कुछ ही देर में वह बेहोश हो गई, जिसके बाद गृह शिक्षक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।