कोलकाता में बेखौफ बदमाश... माकपा के कई कार्यालयों में तोड़फोड़, पूर्व TMC विधायक के घर पर भी हमला
कोलकाता के जादवपुर में अज्ञात बाइक सवारों ने माकपा कार्यालयों और पूर्व तृणमूल विधायक के घर पर तोड़फोड़ की। तृणमूल ...और पढ़ें
-1789907820265_m.webp)
माकपा के कई कार्यालयों में तोड़फोड़ (स्क्रीनग्रैब- सोशल मीडिया)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, कोलकाता । कोलकाता के जादवपुर इलाके में स्थित माकपा के कार्यालयों में अज्ञात लोगों ने शनिवार रात तोड़फोड़ की। तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक देवब्रत मजूमदार के घर व कार्यालय पर भी हमला किया गया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बाइक पर सवार होकर आए लोगों ने जादवपुर इलाके के अंतर्गत आने वाले छह वार्डों में घूमकर उत्पात मचाया। उन्होंने माकपा कार्यालयों में तोड़फोड़ की। पार्टी के झंडे फाड़कर फेंक दिए।
भाजपा पर लगाया आरोप
तृणमूल के पूर्व विधायक के घर व कार्यालय को भी निशाना बनाया। तृणमूल व माकपा ने हमले के पीछे भाजपा का हाथ बताया है।
देवब्रत के परिवार ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनके घर पहुंचे और उन्हें डराया-धमकाया। उन्होंने घर में तोड़फोड़ भी की। घटना के समय पुलिस को बार-बार फोन किया गया, इसके बावजूद वह काफी देर से पहुंची।
भाजपा ने आरोप को किया खारिज
दूसरी तरफ भाजपा ने उस पर लगे आरोप को खारिज किया है। इससे पहले गत मंगलवार रात हावड़ा जिले के बाली इलाके में भी माकपा के कई कार्यालयों में तोड़फोड़ हुई थी। माकपा ने उस घटना के पीछे भी भाजपा का हाथ बताया था।
