विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोलकाता से यूरोप के लिए जल्द शुरू होगी सीधी उड़ान, केंद्र और बंगाल सरकार के बीच 4 MoU पर हस्ताक्षर

Published: Mon, 05 Oct 2026 06:05 PM (IST)

कोलकाता से यूरोप के लिए सीधी विमान सेवा जल्द शुरू होगी, जिसके लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने आश्वासन दिया है।

कोलकाता से यूरोप के लिए जल्द शुरू होगी सीधी उड़ान।

कोलकाता से यूरोप के लिए जल्द शुरू होगी सीधी उड़ान।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता । कोलकाता से यूरोप के लिए जल्द सीधी विमान सेवा शुरू हो सकती है। सोमवार को राज्य सचिवालय नवान्न सभागार में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के आग्रह पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने इसका आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने कोलकाता को ब्रिटेन और अन्य यूरोपीय देशों से जोड़ने वाली सीधी उड़ानें शुरू करने तथा दुर्गापुर के अंडाल हवाई अड्डे से विमान सेवाएं बढ़ाने का आग्रह किया।

शुभेंदु और नायडू की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में बंगाल सरकार ने राज्य में क्षेत्रीय संपर्क योजना ‘उड़ान’ लागू करने के लिए नागरिक विमानन मंत्रालय के साथ चार समझौते पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसके तरह राज्य में चार एयरपोर्ट का विकास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए जमीन उपलब्ध कराने को तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कोलकाता के पास नया हवाई अड्डा विकसित करने के लिए कल्याणी में 2,000 एकड़ जमीन चिह्नित की है।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान नागरिक उड्डयन मंत्री से कोलकाता से चार प्रमुख तीर्थ स्थलों- अयोध्या, तिरुपति, खाटूश्याम और अमृतसर के बीच विमान सेवा शुरू करने का भी अनुरोध किया।