विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोलकाता भगदड़ पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजन के लिए 2 लाख के मुआवजे का एलान

By Harsh KatareEdited By: Harsh Katare
Published: Sat, 17 Oct 2026 11:17 PM (IST)

कोलकाता के चोरबागान दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़ मचने से 17 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए। ...और पढ़ें

कोलकाता भगदड़ हादसे में 17 लोगों की मौत

कोलकाता भगदड़ हादसे में 17 लोगों की मौत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। बंगाल के कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिन दुर्गापूजा पंडाल में शनिवार को भगदड़ मच गई। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि पंडाल का ढांचा टूटने के कारण भी यह हादसा हुआ हो सकता है। घटना के बाद पूजा पंडाल की रोशनी बंद कर दी गई और बाहर निकलने के रास्ते भी बंद कर दिए गए। बताया जा रहा है कि कुचलने से लोगों की मौत हो गई। हालांकि, हादसे कैसे हुआ इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई।

इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने संवेदनाएं व्यक्त करते हुए बंगाल के सभी अपने कार्यक्रम रद कर दिए हैं।

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, कोलकाता में मची भगदड़ अत्यंत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हों। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।

साथ ही, प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

गृहमंत्री ने जताया दुख

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी घटना पर दुख जताते हुए 'एक्स' पर पोस्ट किया कि उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से बात की है और प्रशासन द्वारा घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वे पश्चिम बंगाल के अपने कल के सभी कार्यक्रम स्थगित कर सीधे अस्पताल जाकर घायलों से मिलेंगे। वहीं गृह मंत्री ने कहा कि वह बंगाल में रविवार को होने वाले अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर रहे हैं। वह अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात करेंगे।

राज्यपाल रवि की संवेदनाएं

लोक भवन से जारी संदेश में राज्यपाल रवि ने कहा, कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुई दुखद भगदड़ की घटना से मुझे गहरा आघात लगा है, जिसमें कई अनमोल जानें चली गईं। दुख की इस घड़ी में, मैं पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।