विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्कूल में डाक से भेज दी कुरान, लिफाफा खोला तो मिला एक लेटर और पुलिस तक पहुंच गया मामला

Published: Mon, 28 Sep 2026 08:27 PM (IST)

कोलकाता के जादवपुर विद्यापीठ को पंजीकृत डाक से कुरान और इस्लाम से संबंधित धार्मिक पुस्तकें मिलीं, जिसके बाद स्कूल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

जादवपुर विद्यापीठ को डाक से भेजा गया कुरान (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)

जादवपुर विद्यापीठ को डाक से भेजा गया कुरान (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)

HighLights

  1. कोलकाता के जादवपुर विद्यापीठ को डाक से कुरान मिला।

  2. पत्र में स्कूल पाठ्यक्रम में इस्लामी शिक्षा शामिल करने का अनुरोध।

  3. स्कूल प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जांच जारी।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता । कोलकाता के स्कूल जादवपुर विद्यापीठ को पंजीकृत डाक से इस्लाम से संबंधित धार्मिक पुस्तकें और एक पत्र भेजे जाने के बाद स्कूल प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पार्सल में कुरान की एक प्रति भी थी।

पत्र में स्कूल के पाठ्यक्रम में इस्लाम की शिक्षा और धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन को शामिल करने का अनुरोध किया गया था।

स्कूल के प्रधानाध्यापक पार्थप्रतिम बैद्य ने बताया कि 24 सितंबर को उनके पास कुछ पार्सल पहुंचे, जिनमें कुरान की प्रति और उक्त पत्र शामिल था। इसके बाद 25 सितंबर को जादवपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

प्रधानाध्यापक ने कहा कि स्कूल किसी एक धर्म की धार्मिक मान्यताओं की शिक्षा नहीं देता और वह इस मामले में किसी तरह का विवाद नहीं चाहता।

भेजने वाले की पहचान की जांच

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, पार्सल के स्रोत और उसे भेजने वाले की पहचान का पता लगाया जा रहा है। जांचकर्ता स्कूल और आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रहे हैं।

साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि पार्सल और पत्र पर जिस व्यक्ति का नाम दिया गया है, उसने वास्तव में इसे भेजा था या किसी अन्य व्यक्ति ने उसके नाम का इस्तेमाल किया।