विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोलकाता के स्कूल में किताब फाड़ने को लेकर हुआ विवाद, सहपाठी पर चाकू से किया हमला

Published: Wed, 30 Sep 2026 09:01 PM (GMT+05:30)

दक्षिण कोलकाता के साउथ प्वाइंट स्कूल में किताब फाड़ने के विवाद में नौवीं कक्षा के एक छात्र ने अपने सहपाठी पर चाकू से हमला कर दिया।

सहपाठी पर चाकू से किया हमला। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सहपाठी पर चाकू से किया हमला। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. दक्षिण कोलकाता के साउथ प्वाइंट स्कूल में चाकूबाजी की घटना।

  2. किताब फाड़ने के विवाद में छात्र ने सहपाठी पर हमला किया।

  3. घायल छात्र रूबी जनरल अस्पताल में भर्ती, स्कूल सुरक्षा पर सवाल।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। दक्षिण कोलकाता के साउथ प्वाइंट स्कूल में किताब फाड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद नौवीं कक्षा के एक छात्र पर अपने सहपाठी पर चाकू से हमला करने का आरोप लगा है। हमले में घायल छात्र को स्कूल के शिक्षक रूबी जनरल अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।

बताया गया है कि कुछ दिन पहले एक छात्र ने सहपाठी की किताब फाड़ दी थी। इस पर उसे शिक्षक की फटकार भी मिली थी। घायल छात्र के पिता का आरोप है कि इसी घटना को लेकर उनके बेटे के प्रति नाराजगी थी और हमले की योजना बनाई गई। आरोपित छात्र बुधवार को घर से चाकू लेकर स्कूल आया और दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सहपाठी पर हमला कर दिया।

स्कूल सुरक्षा पर उठे सवाल

हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ। स्कूल प्रबंधन ने घटना की जानकारी गरियाहाट थाने को दी है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि छात्र चाकू लेकर स्कूल परिसर में कैसे पहुंचा।

घायल छात्र के पिता ने आरोप लगाया कि हमले की पहले से तैयारी की गई थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि आरोपित छात्र ने नाबालिगों से जुड़े कानून और सजा के बारे में जानकारी जुटाई थी।