KOLKATA Politics : खराब कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस ने कोलकाता में निकाली रैली, राज्यपाल से मिले अधीर
बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शाम में राज्यपाल जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात की। राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपा और अपनी चिंताओं से उन्हें अवगत कराया। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता : राजधानी कोलकाता में शनिवार को प्रदेश कांग्रेस ने ममता सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी और खराब कानून व्यवस्था के खिलाफ जमकर आवाज बुलंद की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर में इसको लेकर एक रैली भी निकाली जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद अधीर रंजन चौधरी ने भी हिस्सा लिया।
कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए
कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। विरोध प्रदर्शन में भाग लेते हुए अधीर ने ममता सरकार के खराब कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।
राज्यपाल धनखड़ से भी मुलाकात
दूसरी ओर, बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शाम में राज्यपाल जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन भी सौंपा
प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपा और अपनी चिंताओं से उन्हें अवगत कराया। राज्यपाल ने भी ट्वीट करके इसकी जानकारी दी।