विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोलकाता के पार्क स्ट्रीट से 56 चोरी के मोबाइल बरामद, बांग्लादेशी समेत दो गिरफ्तार

Published: Fri, 18 Sep 2026 08:41 PM (IST)

कोलकाता के पार्क स्ट्रीट इलाके में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 56 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए ...और पढ़ें

कोलकाता के पार्क स्ट्रीट से 56 चोरी के मोबाइल बरामद (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)

कोलकाता के पार्क स्ट्रीट से 56 चोरी के मोबाइल बरामद (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)

HighLights

  1. पार्क स्ट्रीट में पुलिस ने 56 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए।

  2. एक बांग्लादेशी नागरिक सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ।

  3. मोबाइल चोरी और तस्करी नेटवर्क की आशंका पर जांच जारी।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। महानगर के पार्क स्ट्रीट इलाके में गुरुवार रात पुलिस ने एक अहम कार्रवाई करते हुए चोरी के 56 मोबाइल फोन बरामद किए और एक बांग्लादेशी नागरिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसने शहर में सक्रिय मोबाइल चोरी और तस्करी नेटवर्क की आशंकाओं को फिर से हवा दे दी है।

पुलिस के अनुसार, किड स्ट्रीट स्थित एक होटल के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर छापा मारा गया। मौके से इमरान अहमद (23), जो बांग्लादेश के शरियतपुर जिले का निवासी है, और आसिफ अली उर्फ छोटू (32), जो उत्तर 24 परगना के कमारहाटी का रहने वाला है, को पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान उनके पास से 56 मोबाइल फोन और कई सिम कार्ड बरामद किए गए, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को संदेह है कि ये सभी फोन चोरी के हैं और इन्हें किसी बड़े नेटवर्क के जरिए बाहर भेजने की तैयारी थी।

दोनों आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले पांच वर्षों में पश्चिम बंगाल से मोबाइल फोन चोरी कर उन्हें बाहर भेजने के कई मामले सामने आए हैं, जिनमें नौ बांग्लादेशी नागरिकों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले के पीछे संभावित बड़े गिरोह के लिंक की गहराई से जांच कर रही है।