विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोलकाता पुलिस के बेड़े में शामिल हुई 183 नई इलेक्ट्रिक बाइकें, एक्स-47 'स्काईफोर्स' से अब लगेगी गश्त

Published: Fri, 18 Sep 2026 11:23 PM (IST)

कोलकाता पुलिस ने अपने बेड़े में 183 नई अल्ट्रावायलेट एक्स-47 'स्काईफोर्स' इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें शामिल की हैं।

कोलकाता पुलिस बेड़े में 183 नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें शामिल

कोलकाता पुलिस बेड़े में 183 नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें शामिल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, कोलकाता। कोलकाता पुलिस के बेड़े में 183 नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें शामिल की गई हैं। अल्ट्रावायलेट की एक्स-47 ‘स्काईफोर्स’ नामक इन मोटरसाइकिलों को पुलिस गश्त और दैनिक परिचालन जरूरतों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है।

लालबाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में कोलकाता पुलिस के आयुक्त (सीपी) अजय कुमार नंद व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इन मोटरसाइकिलों की औपचारिक हैंडओवर प्रक्रिया पूरी हुई।

WhatsApp Image 2026-09-18 at 10.56.31 PM

कोलकाता पुलिस बेड़े में 183 नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें शामिल

कंपनी के अनुसार, यह भारत के किसी पुलिस बल द्वारा इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों की सबसे बड़ी तैनातियों में से एक है। एक्स-47 ‘स्काईफोर्स’ को कोलकाता पुलिस की जरूरतों के अनुसार तैयार किया गया है। इसमें सायरन, हूटर, सार्वजनिक उद्घोषणा (पीए) प्रणाली, एलईडी ब्लिंकर, माइक्रोफोन होल्डर, वाकी-टाकी होल्डर और साइड पैनियर जैसी सुविधाएं जोड़ी गई हैं।

हैंडओवर से पहले मोटरसाइकिलों का व्यापक परीक्षण भी किया गया है। कंपनी के अनुसार, मोटरसाइकिलों को केवल औपचारिक प्रदर्शन के लिए नहीं, बल्कि रोजमर्रा की पुलिसिंग और गश्त के लिए तैयार किया गया है। शहरी क्षेत्रों में तेज प्रतिक्रिया, बेहतर गतिशीलता और आवश्यक उपकरणों के साथ परिचालन को ध्यान में रखते हुए इनका इस्तेमाल किया जाएगा।

आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन की ओर कदम

इस अवसर पर अल्ट्रावायलेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सह-संस्थापक नारायण सुब्रमण्यम ने कहा कि पुलिस बल में एक्स-47 ‘स्काईफोर्स’ का शामिल होना कंपनी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह तकनीक पुलिस अधिकारियों की दैनिक ड्यूटी में सहयोग करेगी।

कंपनी के मुताबिक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल पर्यावरण के साथ-साथ परिचालन और आर्थिक दृष्टि से भी उपयोगी हो सकता है। इनके जरिए ईंधन पर होने वाले खर्च और रखरखाव की लागत में कमी की संभावना है।

कोलकाता पुलिस में इन मोटरसाइकिलों की तैनाती पुलिस परिवहन व्यवस्था के आधुनिकीकरण और इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की दिशा में एक कदम मानी जा रही है।