Move to Jagran APP

कोलकाता पुलिस ने 11 साल की लड़की से दुष्‍कर्म के आरोप में डी स्टाफ को गिरफ्तार किया

कोलकाता पुलिस ने एक समूह डी स्टाफ को 11 साल की लड़की के साथ कथित रूप से दुष्‍कर्म करने के आरोप में सेना के पूर्वी कमान के हेड क्वार्टर फोर्ट विलियम के अंदर से गिरफ्तार किया है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Wed, 19 Jun 2019 01:53 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jun 2019 01:53 PM (IST)
कोलकाता पुलिस ने 11 साल की लड़की से दुष्‍कर्म के आरोप में डी स्टाफ को गिरफ्तार किया
कोलकाता पुलिस ने 11 साल की लड़की से दुष्‍कर्म के आरोप में डी स्टाफ को गिरफ्तार किया

कोलकाता, एएनआई। कोलकाता पुलिस ने एक समूह डी स्टाफ को 11 साल की लड़की के साथ कथित रूप से दुष्‍कर्म करने के आरोप में सेना के पूर्वी कमान के हेड क्वार्टर, फोर्ट विलियम के अंदर से गिरफ्तार किया है। POCSO के तहत मामला दर्ज कर आरोपी सागर मुल्लिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

loksabha election banner

अति सुरक्षित जोन माने जाने वाले फोर्ट विलियम के अंदर रहने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार फोर्ट विलियम में काम करने वाला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अंदर ही एक मकान में परिवार के साथ रहता है। गत 15 जून की शाम करीब 6 से 8 बजे के बीच कर्मचारी अपनी पत्‍‌नी के साथ बाजार गया हुआ था। जबकि उसकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी।

आरोप है कि पड़ोसी का रिश्तेदार सागर मल्लिक नामक युवक घर में दाखिल हो गया और जबरन किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद वह फरार हो गया। आरोपित बीच बीच में पीड़िता के पड़ोसी के घर आता जाता था। माता-पिता के घर लौटने पर किशोरी ने घटना से अवगत कराया। उसी दिन रात में ही पीड़िता के पिता ने आरोपित युवक के खिलाफ मैदान थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया था।

पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण करवाने के साथ ही कलमबंद बयान भी दर्ज किए। जांच में जुटी पुलिस ने मंगलवार को मैदान थाना इलाके से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित सागर मल्लिक के खिलाफ 376/2/एफ आइपीसी तथा पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपित को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। उधर, पुलिस के साथ ही फोर्ट विलियम की सेना पुलिस ने भी घटना की जांच शुरू कर दी है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.