विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ममता बनर्जी पर हमले का दावा निकला झूठा, कोलकाता पुलिस ने बताया निराधार

Published: Wed, 14 Oct 2026 08:03 PM (IST)

कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय कुमार नंद ने ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की शिकायत को निराधार बताया है।

ममता पर चाकू से हमले की बात निराधार।

ममता पर चाकू से हमले की बात निराधार।

HighLights

  1. ममता बनर्जी पर चाकू हमले की शिकायत निराधार।

  2. कोलकाता पुलिस आयुक्त ने दावे को असत्य बताया।

  3. गिरफ्तार महिला ममता से मिलने पहुंची थी।


राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की शिकायत को कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय कुमार नंद ने निराधार बताया है। बुधवार को उन्होंने कहा कि शिकायत में कोई दम या सच्चाई नहीं है।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम कालीघाट स्थित ममता के आवास के पास हुई घटना के सिलसिले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। वह नागरिक स्वयंसेवक है और कथित तौर पर एक वर्ष से ड्यूटी से अनुपस्थित थी।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि महिला ममता बनर्जी को जानती है और उसके पिता भी पूर्व मुख्यमंत्री को जानते थे। उनके अनुसार, महिला उनसे मिलने पहुंची थी, लेकिन वहां मौजूद समर्थकों को घटनाक्रम हमले जैसा लगा। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने महिला को पकड़ लिया था। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी सामने आई।

डोला सेन ने दर्ज कराई थी शिकायत

तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य डोला सेन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मंगलवार शाम कालीघाट स्थित आवास के पास मिलन संघ की दुर्गापूजा का उद्घाटन करने जाते समय एक महिला ने ममता बनर्जी पर चाकू से हमला करने की कोशिश की।

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि महिला आक्रामक तरीके से उनकी ओर बढ़ी और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। ममता बनर्जी जेड-प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त हैं। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।