Move to Jagran APP

कोलकाता के पुलिस आयुक्त सौमेन मित्रा को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिलेगा 'मुख्यमंत्री पुलिस पदक'

इस साल तीन पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए मुख्यमंत्री पुलिस पदक दिया जा रहा है। लकाता के पुलिस आयुक्त सौमेन मित्रा को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। गृह विभाग हर साल पुलिस अधिकारियों को उनकी कार्य कुशलता के लिए सम्मानित करता है।

By Priti JhaEdited By: Published: Wed, 11 Aug 2021 02:49 PM (IST)Updated: Wed, 11 Aug 2021 02:49 PM (IST)
कोलकाता के पुलिस आयुक्त सौमेन मित्रा को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिलेगा 'मुख्यमंत्री पुलिस पदक'
कोलकाता के पुलिस आयुक्त सौमेन मित्रा को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिलेगा 'मुख्यमंत्री पुलिस पदक'

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता के पुलिस आयुक्त सौमेन मित्रा को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 'मुख्यमंत्री पुलिस पदक' से सम्मानित किया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस साल तीन पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए मुख्यमंत्री पुलिस पदक दिया जा रहा है। इनमें पुलिस आयुक्त सौमेन मित्रा के अलावा एडीजी (कारागार) पीयूष पांडे और आइजी (उत्तर बंगाल) डीपी सिंह शामिल हैं।

prime article banner

गौरतलब है कि गृह विभाग हर साल पुलिस अधिकारियों को उनकी कार्य कुशलता के लिए सम्मानित करता है। उन्हें सीधे मुख्यमंत्री से पुरस्कार मिलता है। गृह विभाग से न केवल तीन पुलिस अधिकारी बल्कि सात आइपीएस अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक' मिल रहा है। ये हैं आइजी (सीआइडी) आनंद कुमार, कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त सैयद वकार राजा, कूचबिहार जिले के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार, सुंदरवन के पुलिस अधीक्षक भास्कर मुखर्जी, पूर्व मेदिनीपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अमरनाथ के, पश्चिम मेदिनीपुर जिले के पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार और कोलकाता पुलिस के डीसी (एसटीएफ) अपराजिता राय।

पदक कोलकाता के रेड रोड पर स्वतंत्रता दिवस परेड समारोह में दिया जाएगा। राज्य सरकार यह पुरस्कार दो श्रेणियों में देती है-अनुकरणीय कार्य एवं सराहनीय कार्य। सौमेन मित्रा सहित तीन पुलिस अधिकारियों को प्रथम श्रेणी में सम्मानित किया जाएगा। शेष सात को द्वितीय श्रेणी में पुरस्कृत किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक 2016 और 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान सौमेन मित्रा ने दक्षता के साथ काम किया। राज्य सरकार उनके हुनर ​​को सम्मानित कर रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.