Move to Jagran APP

डेंगू मरीजों को मच्छरदानी देगा निगम

जागरण संवाददाता कोलकाता महानगर में डेंगू के मच्छरों को मात देने कोलकाता नगर निगम (केएम

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Feb 2020 05:30 PM (IST)Updated: Thu, 13 Feb 2020 05:30 PM (IST)
डेंगू मरीजों को मच्छरदानी देगा निगम
डेंगू मरीजों को मच्छरदानी देगा निगम

जागरण संवाददाता, कोलकाता : महानगर में डेंगू के मच्छरों को मात देने कोलकाता नगर निगम (केएमसी) की ओर से कई कदम उठाए हैं। बचाव के लिए निगम की ओर से जागरुकता अभियान से लेकर दवा छिड़काव और विशेष निगरानी की जा रही है बावजूद इसके शहर में डेंगू का आतंक कम नहीं हुआ। इस बीच निगम ने डेंगू से निपटने के लिए योजनाएं बनानी शुरू कर दी है और नई पहल करते हुए डेंगू मरीजों को मच्छरदानी देने का निर्णय लिया है। कोलकाता के उपमेयर अतिन घोष ने उसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बताया कि डेंगू रोकथाम के लिए इस वर्ष से निगम डेंगू मरीजों को मुफ्त में मच्छरदानी देगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइडलाइन के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हर वर्ष डेंगू पीड़ित व संदिग्ध मरीजों का हाल जानने उनके घर जाते हैं। इस वर्ष वे मच्छरदानी के साथ जाएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य डेंगू फैलने से रोकना है। उन्होंने आगे बताया कि 15 फरवरी को मेयर फिरहाद हकीम की अध्यक्षता में डेंगू के खिलाफ विशाल जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। कोलकाता नगर निगम मुख्यालय से निकलने वाली यह रैली कॉलेज स्क्वायर तक जाएगी। इसमें विभिन्न वाडरें के पार्षद, एमआइसी, स्थानीय लोग व स्कूली बच्ची भी हिस्सा लेंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.