कब मिलेगा गरियाहाट के हॉकरों को स्टाल
क्रासर -घटना के छह महीने बाद भी स्टाल की आस में हॉकर -मेयर फिरहाद हकीम ने की थी हा
क्रासर :::
-घटना के छह महीने बाद भी स्टाल की आस में हॉकर -मेयर फिरहाद हकीम ने की थी हाकरों को स्टाल देने की घोषणा
-----------
जागरण संवाददाता, कोलकाता : महानगर के फुटपाथ को साफ सुथरा और आकर्षक दिखने के लिए कोलकाता के मेयर ने निगम की ओर से फुटपाथ के हॉकरों को पहिया वाला स्टॉल देने की घोषणा की थी। लेकिन इस घटना के हुए तकरीबन छह महीने बीतने के बाद भी हाकरों को स्टाल नहीं मिला है। इससे हाकरों में रोष व्याप्त है। हाकरों के एक वर्ग का कहना है कि उन्हें कहा गया था कि एक महीने के भीतर ही उन्हें नए स्टाल मिल जाएंगे लेकिन छह महीने के बाद भी उन्हें स्टाल नहीं मिला। इससे पहले नगर निगम सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि इन दुकानदारों को जो स्टॉल दिए जाने हैं वह भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पसंदीदा रंग के होंगे। यानी स्टाल को सफेद और ब्लू रंग से रंगा जा रहा है। बता दें कि गरियाहट अग्निकांड के बाद मेयर फिरहाद हकीम ने घोषणा की थी कि फुटपाथ पर बैठने वाले हॉकर प्लास्टिक, कपड़ा या किसी भी अन्य ज्वलनशील चीजों को अपनी दुकान में नहीं लगाएंगे बल्कि उन्हें नगर निगम की ओर से पहिया वाला स्टाल दिया जाएगा। इसके अलावा फुटपाथ पर बैठे अवैध हॉकरों को चिन्हित कर हटाने की बात कही थी। ताकि शहर में जहां तहां अनावश्यक भीड़ जमा न हो पाए। वहीं निगम सूत्र ने बताया कि स्टाल बनाने का कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही इसे हॉकरों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।