विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोलकाता मेट्रो ने ढोई कई देशों जितनी आबादी, दूर्गापूजा के दौरान 61 लाख से ज्यादा लोगों ने किया सफर

Published: Fri, 23 Oct 2026 04:57 PM (IST)

कोलकाता मेट्रो ने दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की संख्या का नया रिकॉर्ड बनाया, छह दिनों में 61.51 लाख लोगों ...और पढ़ें

दुर्गा पूजा में कोलकाता मेट्रो ने रचा इतिहास (सांकेतिक फोटो)

दुर्गा पूजा में कोलकाता मेट्रो ने रचा इतिहास (सांकेतिक फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, कोलकाता। दुर्गापूजा के दौरान पूरा कोलकाता रोशनी, ढाक की आवाज और उमंग से सराबोर था। हर गली में उत्सव था, लेकिन शहर के नीचे कोलकाता मेट्रो की सुरंगों में एक ऐसा इतिहास रचा जा रहा था जो हैरान करने वाला था।

यह कहानी सिर्फ एक मेट्रो ट्रेन की नहीं, बल्कि एक ऐसे जादुई सफर की है जिसने सिर्फ 6 दिनों के भीतर कई देशों के जितनी आबादी को अपनी पटरियों पर सफर करा दिया। मेट्रो ने यात्रियों की संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया।

पंचमी से दशमी तक के छह दिनों में 61.51 लाख यात्रियों ने मेट्रो से यात्रा की।

मेट्रो की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, दुर्गापूजा के दौरान पंडाल घूमने वाले लोगों की सुविधा के लिए सप्तमी, अष्टमी और नवमी पर ब्लू लाइन (गरिया-दक्षिणेश्वर) और ग्रीन लाइन (हावड़ा मैदान-साल्टलेक सेक्टर-5) पर पूरी रात मेट्रो चलाई गईं।

मेट्रो अधिकारियों के अनुसार, षष्ठी के दिन अकेले 12.01 लाख यात्रियों ने मेट्रो से यात्रा की। यह कोलकाता मेट्रो के इतिहास में एक दिन का अब तक का सबसे अधिक यात्री आंकड़ा है।

पिछले साल कितनों ने यात्रा की?

पिछले साल 2025 में पंचमी से दशमी के बीच विशेष मेट्रो सेवाओं का उपयोग करने वाले यात्रियों की संख्या 46.56 लाख थी। पंचमी से दशमी के बीच दमदम स्टेशन पर सबसे अधिक भीड़ दर्ज की गई, जहां 4.97 लाख से अधिक यात्रियों ने आवाजाही की। इसके बाद कालीघाट स्टेशन दूसरे स्थान पर रहा, जहां 4.83 लाख से अधिक यात्रियों ने यात्रा की। वहीं सियालदह स्टेशन पर इसी अवधि में 4.19 लाख से अधिक यात्रियों का आवागमन दर्ज किया गया।

60 लाख से कम है इन देशों की जनसंख्या

सिंगापुर : 60 लाख
डेनमार्क : 59 लाख
फिनलैंड : 55 लाख
नार्वे : 55 लाख
न्यूजीलैंड : 54 लाख
आयरलैंड : 53 लाख