विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोलकाता के मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, दिसंबर में शुरू हो सकती है बेलियाघाटा-सेक्टर 5 मेट्रो सेवा

Published: Tue, 27 Oct 2026 09:11 PM (IST)

कोलकाता मेट्रो की ऑरेंज लाइन का बेलियाघाटा से सेक्टर पांच आईटी सेंटर तक का विस्तारित हिस्सा दिसंबर में शुरू होने ...और पढ़ें

दिसंबर में शुरू हो सकती है बेलियाघाटा-सेक्टर 5 मेट्रो सेवा (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)

दिसंबर में शुरू हो सकती है बेलियाघाटा-सेक्टर 5 मेट्रो सेवा (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)

HighLights

  1. बेलियाघाटा से सेक्टर 5 मेट्रो सेवा दिसंबर में शुरू होगी।

  2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन समारोह में शामिल हो सकते हैं।

  3. ऑरेंज लाइन का 4.5 किमी हिस्सा यात्रियों के लिए खुलेगा।

जागरण संवाददाता, कोलकाता । कोलकाता के मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बेलियाघाटा से साल्टलेक के सेक्टर पांच स्थित आइटी सेंटर तक आरेंज लाइन के विस्तारित हिस्से पर दिसंबर में यात्री सेवा शुरू होने की संभावना है।

सूत्रों के मुताबिक, 19 दिसंबर को इस हिस्से पर मेट्रो सेवा शुरू हो सकती है। उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शामिल होने की संभावना भी जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

दरअसल, बीते सोमवार को सांतरागाछी में एक नई ट्रेन के उद्घाटन समारोह के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस मेट्रो परियोजना को लेकर अहम जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि बेलियाघाटा से आइटी सेंटर तक मेट्रो लाइन का निर्माण पूरा हो चुका है और जल्द ही सेवा शुरू की जाएगी।

उन्होंने प्रधानमंत्री को उद्घाटन के लिए आमंत्रित करने की पहल की बात भी कही। कवि सुभाष से कोलकाता एयरपोर्ट तक प्रस्तावित आरेंज लाइन की कुल लंबाई 29.87 मेट्रो ट्रैक किलोमीटर है। फिलहाल कवि सुभाष से बेलियाघाटा तक करीब 9.9 किलोमीटर हिस्से में मेट्रो चल रही है।

अब बेलियाघाटा से सेक्टर पांच के आइटी सेंटर तक 4.5 किलोमीटर हिस्से पर सेवा शुरू करने की तैयारी है। न्यूटाउन के रास्ते बाकी हिस्से का निर्माण कार्य अभी जारी है, जिसे पूरा होने में लगभग दो साल और लग सकते हैं।

बीते 10 अक्टूबर को बेलियाघाटा से आइटी सेंटर तक पहली ट्रायल मेट्रो चलाई गई थी। इस दौरान नई लाइन के बुनियादी ढांचे और सिग्नलिंग व्यवस्था की जांच शुरू हुई।