विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोलकाता में प्रेम प्रसंग विवाद: युवक, पिता और दोस्त को निर्वस्त्र कर घुमाया; तीन गिरफ्तार

Published: Mon, 26 Oct 2026 10:34 PM (IST)

दक्षिण कोलकाता के बेहला में प्रेम प्रसंग विवाद में एक युवक, उसके पिता और दोस्त को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया गया।

युवक, पिता और दोस्त को निर्वस्त्र घुमाया (सांकेतिक फोटो)

युवक, पिता और दोस्त को निर्वस्त्र घुमाया (सांकेतिक फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, कोलकाता। दक्षिण कोलकाता के बेहला में प्रेम प्रसंग के विवाद में एक युवक, उसके पिता और दोस्त को पीटने के बाद निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीनों को बंदूक से गोली मारने की धमकी देकर करीब 50 मीटर तक निर्वस्त्र घुमाया गया और इसका वीडियो भी बनाया गया। पुलिस ने मामले में किशोरी के माता-पिता और मामा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, रविवार शाम यवुक अपने दोस्त के साथ खालपार माठ के पास एक किशोरी से मिलने गया था। आरोप है कि बातचीत के दौरान युवक ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। इसकी जानकारी मिलने पर किशोरी के पिता प्रदीप सरकार और मामा राहुल बर्मन उर्फ भुलु दोनों युवकों को अपने घर ले गए और उनकी पिटाई की। इसके बाद युवक के पिता को भी वहां बुलाकर पीटा गया।

आरोप है कि तीनों को बंदूक से मारने की धमकी देकर कपड़े उतारने और सड़क पर निर्वस्त्र घूमने के लिए मजबूर किया गया। आरोपितों ने कथित तौर पर मोबाइल से वीडियो भी बनाया और उसे प्रसारित करने की धमकी दी।

पीड़ित पिता की शिकायत पर सरसुना थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने किशोरी के पिता, मां और मामा को गिरफ्तार कर लिया।

सोमवार को तीनों को अलीपुर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 31 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस को अब तक कथित हथियार नहीं मिला है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तनाव फैल गया। कुछ लोगों द्वारा किशोरी के घर में तोड़फोड़ की कोशिश की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।