विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोलकाता पुलिस ने किया ऑन द स्पॉट 'इंसाफ', बाप-बेटे को नग्न घुमाने वाले दबंगों को कमर में रस्सी बांधकर बिना शर्ट घुमाया

Published: Wed, 28 Oct 2026 09:14 AM (IST)

कोलकाता के बेहला में नाबालिग लड़के और उसके पिता को नग्न घुमाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

आरोपियों को बिना शर्ट घुमाती पुलिस की तस्वीर।

आरोपियों को बिना शर्ट घुमाती पुलिस की तस्वीर।

HighLights

  1. नाबालिग लड़के, पिता को नग्न घुमाने का आरोप।

  2. लड़की के परिवार के तीन सदस्य गिरफ्तार हुए।

  3. पुलिस ने आरोपियों को भी उसी इलाके में घुमाया।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। नाबालिग लड़के और लड़की की प्रेम कहानी में उस वक्त ट्विस्ट आ गया जब लड़की के घर वालों की एंट्री हो गई। इसके बाद मामला सुर्खियों में आ गया।लड़की के पिता और मामा और उनके बड़े भाई पर लड़का, उसके दोस्त और पिता को इलाके में नग्न घुमाने का आरोप लगा है।

पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने भी इन्हें शॉर्टस में उसी इलाके में घुमाया। मामला है बेहला के सरसुना इलाके के सुदीराम पल्ली का। कुछ लोगों ने इसे पुलिस का फौरन न्याय बताया हालांकि मामले की जांच चल रही है।

लड़की के मामा ने की मारपीट

कोलकाता के सरसुना इलाके में एक लड़का (नाबालिग) अपनी दोस्त से मिलने गया। इस दौरान दोनों की नजदीकियों के बारे में उसके घर वालों को चल गया। लड़की के घर वाले इस बात से नाराज हो गए। लड़की के मामा को जब दोनों के चूमने की बात पता चली तो उन्होंने लड़के और उसके दोस्त को खुदीराम पल्ली बुलावा भेजा। दोनों को घर लेकर गए और वहां पर बंधक बना कर मारपीट की।

बंदूक दिखा कर जान से मारने की धमकी

इस मारपीट के दौरान लड़की के मामा के एक बड़े भी शामिल रहे। मारपीट से भी मन नहीं भरा तो लड़के के पिता को भी बुलावा भेजा और उनसे भी मारपीट की गई। इसी दौरान मामा ने लड़के के पिता को बंदूक देकर कहा कि वो अपने लड़के को गोली मार दे या नहीं तो तीनों नग्न होकर सड़क पर घूमें। परिवार का आरोप है कि ऐसा न करने पर तीनों को जान से मारने की धमकी मिली।

लोग घटना का बना रहे थे वीडियो

घटना से डर कर पीड़ितों ने कथित तौर पर नग्न होकर चलना चुना। इससे मना करने पर जान का खतरा मंडरा रहा था। इसके बाद उन्हें घर के बाहर एक गली में लगभग 50 मीटर तक नग्न कर घुमाया गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने बताया कि पिता को बुलाए जाने से पहले, किशोर और उसके दोस्त को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की गई थी। आरोप है कि पीड़ितों को कांच की बोतलों से पीटा गया। उन्हें बंदूक का डर दिखा कर इलाके में घुमाया गया।

हालांकि, पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है, जिसमें बंदूक के इस्तेमाल की बात भी शामिल है। घटना के दौरान किशोर की मां के साथ भी कथित तौर पर मारपीट की गई, जिसके बाद उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया।