विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अदालत परिसर में अंडे फेंकने पर भड़के वकील, कोलकाता में निकाला मार्च और जाम की सड़क

Published: Mon, 05 Oct 2026 08:25 PM (IST)

कोलकाता के बैंकशाल कोर्ट में वकीलों ने अदालत परिसर में अंडे फेंकने और हमले की घटना के विरोध में मार्च ...और पढ़ें

बैंकशाल कोर्ट में  वकीलों का प्रदर्शन (स्क्रीनग्रैब- सोशल मीडिया)

बैंकशाल कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन (स्क्रीनग्रैब- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. वकीलों ने बैंकशाल कोर्ट परिसर में अंडे फेंकने की घटना का विरोध किया।

  2. प्रदर्शनकारियों ने सभी दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

  3. वकीलों ने अदालत परिसर में सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता । कोलकाता के बैंकशाल कोर्ट में वकालत करने वाले वकीलों ने पिछले हफ्ते अदालत परिसर में कुछ वकीलों पर कथित रूप से अंडे फेंकने और हमला करने के लिए जिम्मेदार सभी दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सोमवार को मार्च निकाला और सड़क अवरुद्ध किया।

वकीलों ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए जीपीओ के सामने सड़क पर मार्च किया और कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दी।

उनका दावा था कि एक अक्टूबर को कोलकाता के बीचों-बीच डलहौजी इलाके में बैंकशाल कोर्ट परिसर के अंदर बाहरी लोगों ने अंडे फेंके थे। प्रदर्शन में शामिल एक वकील ने कहा कि पुलिस ने अभी तक मुख्य आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया है, हालांकि उन्होंने दो अन्य लोगों को पकड़ा है।

प्रदर्शनकारी वकीलों ने अदालत परिसर के अंदर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और घटना में शामिल सभी आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस से तेजी से कार्रवाई करने की मांग की।

उन्होंने दावा किया कि जब एक आरोपित को पेश किया जा रहा था, तब कुछ लोग अदालत परिसर के अंदर जमा हो गए और उन्होंने उस पर अंडे फेंके। आरोप है कि अंडे कुछ वकीलों को भी लगे।