विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विक्टोरिया मेमोरियल में हो सकता है कोलकाता फिल्मोत्सव का उद्घाटन, रजनीकांत और प्रभास भी होंगे शामिल

Published: Wed, 28 Oct 2026 08:37 PM (IST)

कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव का 32वां संस्करण ऐतिहासिक विक्टोरिया मेमोरियल में उद्घाटित हो सकता है। इस आयोजन में सुपरस्टार रजनीकांत और ...और पढ़ें

विक्टोरिया मेमोरियल में होगा कोलकाता फिल्मोत्सव का उद्घाटन।

विक्टोरिया मेमोरियल में होगा कोलकाता फिल्मोत्सव का उद्घाटन।

HighLights

  1. विक्टोरिया मेमोरियल में होगा कोलकाता फिल्मोत्सव का उद्घाटन।

  2. रजनीकांत और प्रभास के शामिल होने की संभावना है।

  3. उत्तम कुमार की फिल्मों पर रहेगा विशेष जोर।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव के 32वें संस्करण का उद्घाटन ऐतिहासिक विक्टोरिया मेमोरियल में हो सकता है। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत व प्रभास के भी इस आयोजन में शामिल होने की संभावना है। फिल्मोत्सव के मुख्य सलाहकार व वरिष्ठ अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने बताया कि फिल्मोत्सव 16-23 दिसंबर तक आयोजित होगा।

इस बार कोलकाता को उत्सवी रूप देने की तैयारी चल रही है। महानगर के कुछ प्रमुख स्थलों को चिह्नित किया गया है, जिन्हें सजाने-संवारने की योजना है।

विक्टोरिया मेमोरियल में उद्घाटन समारोह आयोजित करने की संभावना पर विचार किया जा रहा है। रजनीकांत व प्रभास के फिल्मोत्सव में शामिल होने की संभावना है। वह अभिनेता अनुपम खेर से भी बातचीत कर रहे हैं।

अभिनेत्री कंगना रनौत से भी संपर्क किया जाएगा। अभिनेता परेश रावल के भी आने की उम्मीद है। इनके साथ ही हालीवुड की किसी प्रमुख हस्ती और अन्य अंतरराष्ट्रीय कलाकारों को भी बुलाने की कोशिश की जाएगी।

फिल्मोत्सव के लिए विभिन्न देशों की फिल्मों के आवेदन मिल चुके हैं। बांग्ला फिल्मों के महानायक उत्तम कुमार की फिल्मों पर विशेष जोर दिया जाएगा। मालूम हो कि पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल में फिल्मोत्सव का उद्घाटन नेताजी इंडोर स्टेडियम और धनो धान्यो सभागार में होता रहा है।