दिल्ली के बाद अब कोलकाता में भी SIR को लेकर होगा आंदोलन, दुर्गापूजा से पहले बड़ी तैयारी
कोलकाता में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ दिल्ली के बाद अब बड़े पैमाने पर आंदोलन की ...और पढ़ें
-1791721424498_m.webp)
दिल्ली में प्रदर्शनों के बीच बढ़ा गई सुरक्षा (फोटो- PTI)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, कोलकाता । मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर दिल्ली में जारी विरोध के बीच अब कोलकाता में भी आंदोलन तेज हो रहा है। दुर्गापूजा से पहले विपक्षी राजनीतिक दलों, संगठनों और नागरिक समाज के एक वर्ग ने कई कार्यक्रमों की घोषणा की है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर रद करने जैसी मांगों को लेकर जुलूस और सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं।
माकपा नेता विकासरंजन भट्टाचार्य, पूर्व नौकरशाह जवाहर सरकार और अन्य लोगों से जुड़े ‘सिटिजंस फोरम वेस्ट बंगाल’ ने 13 अक्टूबर को नागरिक सम्मेलन बुलाया है।
इसका उद्देश्य नागरिक अधिकारों की रक्षा और संवैधानिक न्याय की मांग उठाना है। सम्मेलन में पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा और अभिनेता प्रकाश राज के शामिल होने की संभावना है।
विकासरंजन भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि राज्य में एसआईआर को नागरिकता से जोड़कर भाजपा सरकार वंचित तबके के लोगों को सरकारी योजनाओं से बाहर कर रही है। जवाहर सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सवाल किया कि एसआईआर के दौरान कितने घुसपैठियों की पहचान हुई है।
