विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोलकाता: बेटे-पत्नी की गैरमौजूदगी में ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपित को भेजा जेल

Published: Sat, 26 Sep 2026 09:04 PM (IST)

उत्तर 24 परगना जिले के अशोकनगर में बेटे और पत्नी की गैरमौजूदगी में ससुर ने की अपनी ही पुत्रवधू के ...और पढ़ें

ससुर ने की अपनी ही पुत्रवधू के साथ घिनौनी हरकत (सांकेतिक तस्वीर)

ससुर ने की अपनी ही पुत्रवधू के साथ घिनौनी हरकत (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. बेटे और पत्नी की गैरमौजूदगी में ससुर ने की अपनी ही पुत्रवधू के साथ घिनौनी हरकत

  2. अशोकनगर थाने के गुमा इलाके की शर्मनाक घटना, रेलवे स्टेशन से आरोपित ससुर गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, कोलकाता। उत्तर 24 परगना जिले के अशोकनगर थाना क्षेत्र से एक अत्यंत शर्मनाक और विचलित कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक रिश्तों की सभी मर्यादाओं को तार-तार करते हुए एक ससुर ने अपनी ही बहू को हवस का शिकार बना लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपित ससुर का नाम निखिल हलदार है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास धर दबोचा और शनिवार को बारसात अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पीड़ित बहु द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, घटना के कुछ दिन पहले उसका पति और सास किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। घर में केवल वह और उसके ससुर अकेले थे। इसी सूनेपन का फायदा उठाकर ससुर ने उसके साथ अवांछित और गंदी हरकतें शुरू कर दीं।

जब महिला ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपित ने उसका मुंह दबाकर उसे जबरन एक कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया।

शुरुआत में पीड़िता सदमे, भय और समाज की तथाकथित मान-मर्यादा के डर से पूरी तरह खामोश रही और किसी से कुछ नहीं कह पाई। हालांकि, बाद में उसने हिम्मत जुटाकर कुछ नजदीकी पड़ोसियों को अपनी आपबीती सुनाई।

पड़ोसियों की सलाह और सहयोग से महिला ने अशोकनगर थाने पहुंचकर आरोपित ससुर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जब अपनी जांच का दायरा बढ़ाया, तो आरोपित भनक लगते ही घर छोड़कर फरार हो गया।

आखिरकार पुलिस ने सर्विलांस और स्थानीय सूत्रों की मदद से उसे स्थानीय गुमा स्टेशन बाजार इलाके से गिरफ्तार कर लिया।