विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोलकाता दुर्गापूजा में पोस्टर वार: ‘वाम वध’ के बैनर के जवाब में लगा हिटलर का पोस्टर

Published: Mon, 05 Oct 2026 08:25 PM (IST)

कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान राजनीतिक संदेशों का आदान-प्रदान देखा जा रहा है, जहाँ एक समिति ने 'वाम वध' ...और पढ़ें

कोलकाता दुर्गा पूजा में 'वाम वध' थीम पर पोस्टर लगाए गए

कोलकाता दुर्गा पूजा में 'वाम वध' थीम पर पोस्टर लगाए गए

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। दुर्गापूजा के माध्यम से इस बार राजनीतिक संदेश भी खूब दिए जा रहे हैं। कोलकाता के टेंगरा इलाके की कामारडांगा सामान्य दुर्गोत्सव समिति की ओर से 'वाम वध लिखा पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में लिखा है कि इस बार पूजा में माकपा समेत किसी भी वामपंथी संगठन को स्टाल लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इसके ठीक पास जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर की तस्वीर वाला पोस्टर चस्पा दिया गया है, जिसपर लिखा है-'उसने कहा था, बाकी इतिहास है।’ इसे ‘वाम वध’ लिखे पोस्टर का राजनीतिक जवाब माना जा रहा है।

समिति ने इस बार अपनी पूजा की थीम ‘सनातन हिंदू राष्ट्र और वाम वध’ रखी है। पूजा आयोजक सूरज कुमार सिंह ने कहा कि समिति ने पूरे कोलकाता में इस संदेश वाले बैनर लगाए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि वामपंथी संगठन हिंदू धर्म व साधु-संतों का अपमान करते हैं। इसी आधार पर उनकी दुर्गापूजा में वामपंथी संगठनों के स्टाल पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है।’

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इसके जवाब में हिटलर का पोस्टर लगाकर यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि वाम वध का आह्वान करने वालों का अंजाम भी हिटलर जैसा हो सकता है। मालूम हो कि हिटलर कम्युनिस्टों का भी कट्टर विरोधी था।