कोलकाता के हिंदू महासभा पूजा पंडाल की थीम बनी राजनीतिक यात्रा, राष्ट्रपति और PMO ने दी बधाई
कोलकाता में हिंदू महासभा की दुर्गापूजा में इस बार शुभेंदु अधिकारी की नंदीग्राम से नवान्न तक की राजनीतिक यात्रा को ...और पढ़ें

कोलकाता दुर्गापूजा में शुभेंदु अधिकारी की नंदीग्राम से नवान्न तक की विजय यात्रा
HighLights
शुभेंदु अधिकारी की राजनीतिक यात्रा कोलकाता दुर्गापूजा की थीम।
नंदीग्राम से नवान्न तक का संघर्ष पंडाल में प्रदर्शित होगा।
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री कार्यालय से पूजा आयोजन को शुभकामनाएं मिलीं।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता के रूबी मोड़ स्थित हिंदू महासभा की दुर्गापूजा में इस बार नंदीग्राम से नवान्न तक शुभेंदु अधिकारी की राजनीतिक यात्रा को थीम बनाया गया है।
‘नंदीग्राम से नवान्न-बुबाई की विजय यात्रा’ शीर्षक वाली इस थीम में कांथी के रहने वाले शुभेंदु अधिकारी के नंदीग्राम आंदोलन से लेकर नवान्न पहुंचने तक के राजनीतिक सफर और संघर्ष को पंडाल की सज्जा के जरिए दिखाया जाएगा।
पूजा आयोजन के लिए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से शुभकामना संदेश भी भेजे गए हैं।
हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चंद्रचूड़ गोस्वामी के नेतृत्व में आयोजकों ने दिल्ली जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पूजा में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से फोन कर और राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से पत्र भेजकर पूजा आयोजन के लिए शुभकामना दी गई।
आयोजकों के अनुसार, पंडाल के अंदर तस्वीरों और बैनरों के माध्यम से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के व्यक्तिगत जीवन, राजनीतिक संघर्ष और उपलब्धियों को प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ एक लघु फिल्म भी तैयार की जा रही है, जिसमें कांथी के ‘बुबाई’ के नंदीग्राम आंदोलन से लेकर नवान्न तक पहुंचने की कहानी दिखाई जाएगी।
चंद्रचूड़ गोस्वामी ने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने और शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने को वे ऐतिहासिक घटना मानते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पूजा की थीम तैयार की गई है।
इस पूजा में राज्य के कई महत्वपूर्ण संस्थानों, जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।
