'बारिश के बीच पंडाल में जुट गई थी भारी भीड़', कोलकाता पुलिस ने बताया कैसे हुआ हादसा
कोलकाता के चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में बारिश के कारण भारी भीड़ जुटने से भगदड़ मच गई, जिसमें 18 लोगों ...और पढ़ें

कोलकाता के चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़।
HighLights
कोलकाता के चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़।
बारिश के कारण अचानक भारी भीड़ जुटने से हादसा।
हादसे में 18 लोगों की मौत, 35 अस्पताल में भर्ती।
डिजिटल डेस्क, कोलकाता। कोलकाता के चोरबगान सार्वजनिन दुर्गापूजा के पंडाल में हुई भगदड़ को लेकर पुलिस अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी ANI से बात की। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की बारिश के कारण लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई थी जिस कारण अचानक भगदड़ मच गई।
पुलिस अधिकारी ने बताया, 'आज शाम करीब 7:40 बजे, बारिश के बीच पंडाल घूमने आए लोगों की भारी भीड़ के कारण गिरीश पार्क पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले शारदा पार्क (चोर बागान) पूजा पंडाल के निकास द्वार पर भगदड़ मच गई। अब इस पूजा पंडाल को दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया है। सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए MCH (मेडिकल कॉलेज अस्पताल) भेज दिया गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, लगभग 35 लोगों को MCH भेजा गया है।'
जानकारी के मुताबिक इस घटना में 18 लोगों के मौत की खबर है जबकि कई लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है।
