विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पंडाल के आयोजक हिरासत में, अब तक 17 लोगों की मौत

Published: Sun, 18 Oct 2026 12:08 AM (IST)

कोलकाता के चोरबागान में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से 17 लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश और ...और पढ़ें

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत। (पीटीआई)

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत। (पीटीआई)

HighLights

  1. कोलकाता के चोरबागान में दुर्गा पंडाल में भगदड़।

  2. बारिश और भीड़ के कारण 17 लोगों की मौत।

  3. पुलिस ने पंडाल आयोजकों को हिरासत में लिया।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। कोलकाता के चोरबागान में दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ में 17 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बारिश के बीच भारी भीड़ के कारण उत्तरी कोलकाता में यह भगदड़ मची।

यह घटना शाम करीब 7.40 बजे गिरीश पार्क थाना क्षेत्र में हुई, जहां पंडाल देखने आए लोगों की भारी भीड़ थी और बारिश भी हो रही थी।

एक सीनियर अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि बारिश शुरू होती ही पंडाल के बाहर इंतजार कर रहे लोग आगे की ओर भागे, जिससे कुछ लोग सड़क पर गिर गए और भगदड़ मच गई। सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए कतकत्ता मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

पंडाल के आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, कोलकाता पुलिस ने पंडाल के आयोजकों और वहां तैनात निजी सुरक्षाकर्मियों को हिरासत में ले लिया है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि कई लोग बेहोश हो गए थे, कुछ को मोटरसाइकिल पर ले जाया जा रहा था।

सीएम शुभेंदु घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री सरदवत मुखर्जी और वरिष्ठ अधिकारी घायलों से मिलते अस्पताल पहुंचे।

पुलिस, दमकल विभाग के कर्मचारी, आपदा प्रबंधन टीमें और मेडिलक टीमें एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचीं। पंडाल को दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया है।

पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए

पुलिस ने इस घटना से जुड़ी सहायता के लिए लालबजार कंट्रोल रूम में हेल्पलाइन भी शुरू की है।

  • 18003455678
  • 03322141310

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने हादसे पर दुख जताया

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि के ऑफिस ने एक्स पर पोस्ट कर हादसे पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, 'कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ में लोगों की जान जाने से बहुत दुख हुआ है। दुख की इस घड़ी में, मैं पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'