Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kolkata: आधी नींद में होने के बावजूद आरोपी से संघर्ष करती रही पीड़िता, महिला डॉक्टर की मौत से पहले हुई थी क्रूरता

    Updated: Tue, 13 Aug 2024 11:45 PM (IST)

    आरजी कर डॉक्टर की मौत मामले में पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्रूर हमले की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि की गई है। कई जगहों पर गंभीर चोट के निशान मिलने की बात कही गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मौत गला घोंटने के कारण हुई है। इसके कारण थायरायड उपास्थि (ग्रंथि) टूट गई।

    Hero Image
    महिला डॉक्टर की मौत से पहले हुई थी क्रूरता (Image: ANI)

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता।  कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में द्वितीय वर्ष की स्नातकोत्तर प्रशिक्षु महिला डाक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीड़िता पर क्रूर हमले की बात सामने आई है। इस घटना में संजय राय नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अस्पताल के सेमिनार हाल से स्नातकोत्तर प्रशिक्षु चिकित्सक का शव शुक्रवार सुबह बरामद किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि की गई है। कई जगहों पर गंभीर चोट के निशान मिलने की बात कही गई है।

    मृतका के नाखूनों के नीचे पाए गए खून

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक मृतका के नाखूनों के नीचे पाए गए खून और त्वचा के निशान राय के डीएनए से पूरी तरह मेल खाते हैं और हमले के दौरान उसे लगी चोटों से मेल खाते हैं। पुलिस अधिकारी के अनुसार आधी नींद में होने के बावजूद पीड़िता ने हमलावर के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी और यह वह संघर्ष था जिसने जांचकर्ताओं को राय को अपराध से जोड़ने के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण सबूत प्रदान किए।

    चेहरे, आंखों से लेकर गर्दन तक पर खरोंच के निशान

    रिपोर्ट में कहा गया है कि मौत गला घोंटने के कारण हुई है। इसके कारण थायरायड उपास्थि (ग्रंथि) टूट गई। चीखने से रोकने के लिए मुंह और गले को लगातार दबाया गया था। पीड़िता के चेहरे, आंखों से लेकर गर्दन तक पर खरोंच के निशान हैं।

    शरीर के विभिन्न हिस्सों पर खरोंच के निशान थे जो संभवत: आरोपित के नाखूनों के कारण हैं। गुप्तांग से खून बह रहा था। होंठ, पेट, दाहिने हाथ और उंगलियों पर चोटें थीं, जबकि कालर बोन टूटी हुई थी। इससे पता चलता है कि पीड़िता ने बेतहाशा प्रतिरोध करने की कोशिश की। इसके कारण आरोपित के हाथों पर भी गहरे निशान और खरोंच थे।

    यह भी पढ़ें: Doctor Murder Case: महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले की होगी सीबीआई जांच, कलकत्ता HC ने दिया आदेश

    यह भी पढ़ें: 'आप उन्हें क्यों बचा रहे हैं, कुछ तो गायब है' प्रिंसिपल की ताकत पर HC ने ममता सरकार से पूछे कई सवाल