विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kolkata Doctor Murder Case: वारदात की रात संजय रॉय को फोन करके बुलाया गया था अस्पताल, सीबीआई का बड़ा खुलासा

Published: Sat, 14 Sep 2024 02:55 PM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2024 03:15 PM (IST)

Kolkata Doctor Murder Case सीबीआई ने आज खुलासा किया कि मुख्य आरोपित कोलकाता पुलिस के सिविक वालंटियर संजय रॉय को ...और पढ़ें

Kolkata Doctor Murder Case कोलकाता मर्डर केस में बड़ा खुलासा।
Kolkata Doctor Murder Case कोलकाता मर्डर केस में बड़ा खुलासा।

HighLights

  1. संजय रॉय की कॉल लिस्ट को खंगालने पर हुआ खुलासा।
  2. वारदात की रात और सुबह संजय की किसी से मोबाइल पर बातचीत हुई।

जेएनएन, कोलकाता। Kolkata Doctor Murder Case आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी महिला डाक्टर से दरिंदगी की घटना की जांच कर रही सीबीआई ने बड़ा खुलासा किया है। सीबीआई के अनुसार, वारदात की रात मुख्य आरोपित कोलकाता पुलिस के सिविक वालंटियर संजय रॉय को किसी ने फोन करके अस्पताल में बुलाया था। 

सीबीआई कॉल का सच जुटाने में लगी

सीबीआई सूत्रों ने बताया कि संजय के मोबाइल फोन की कॉल लिस्ट को खंगालने पर पता चला है कि वारदात की रात और सुबह संजय की किसी से मोबाइल पर बातचीत हुई थी। सीबीआई उस व्यक्ति का पता लगाने में जुटी है। 

आज फिर 'रिक्लेम द नाइट' अभियान

आरजी कर कांड के प्रतिवाद में आज फिर 'रिक्लेम द नाइट' अभियान होने जा रहा है। इस बार जूनियर डाक्टरों की ओर से इसका आह्वान किया गया है, जो एक महीने से  अधिक समय से हड़ताल पर हैं और पांच दिनों से स्वास्थ्य भवन के सामने धरने पर बैठे हैं।

 उनका कहना है कि घटना को एक माह से भी अधिक समय हो चुका है लेकिन राज्य सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे वे काफी निराशा हैं। मालूम हो कि ठीक एक माह पहले 14 अगस्त को  पहली बार 'रिक्लेम द नाइट' अभियान हुआ था। आज चौथी बार यह होने जा रहा है।