विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kolkata Doctor Murder Case:संदीप घोष पर ED ने कसा शिकंजा, आज पूर्व प्रिंसिपल के दो ठिकानों पर हुई छापेमारी

Published: Thu, 12 Sep 2024 01:18 PM (IST)

ईडी की टीम ने गुरुवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के पैतृक आवास ...और पढ़ें

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की फाइल फोटो।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की फाइल फोटो।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

जेएनएन, कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म के मामले के बाद पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की परेशानी काफी बढ़ चुकी है। अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से लगातार अस्पताल में हुए अनियमितताओं को लेकर भी सवाल पूछे जा रहे हैं।

वहीं, ईडी की टीम ने गुरुवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के पैतृक आवास सहित कई स्थानों पर छापेमारी शुरू की है। यह तलाशी अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में ली जा रही है।

संदीप घोष के दो ठिकानों पर हो रही छापेमारी 

संदीप घोष के दो ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। यह जगह शहर के लेकटाउन और ताजा इलाके हैं। संदीप घोष पर आरजी मेडिकल कॉलेज में वित्तीय हेरफेर के संबंध में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धार 7 के साथ-साथ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और बेईमानी का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: Doctor Murder Case: बंगाल में हड़ताल पर अडिग जूनियर डॉक्टर, सड़कों पर कर रहे प्रदर्शन; बातचीत के लिए रखीं पांच शर्तें