विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बड़ाबाजार की नवाब लेन का नाम बदलने की उठी मांग, भाजपा नेता ने कार्तिक महाराज को सौंपा पत्र

Published: Wed, 07 Oct 2026 11:50 PM (IST)

कोलकाता के बड़ाबाजार स्थित नवाब लेन का नाम बदलने की मांग तेज हो गई है, क्योंकि स्थानीय लोग क्षेत्र की धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान के अनुरूप नया नाम चाहते हैं।

बड़ाबाजार की नवाब लेन का नाम बदलने की मांग पर कार्तिक महाराज को पत्र सौंपते भाजपा नेता।

बड़ाबाजार की नवाब लेन का नाम बदलने की मांग पर कार्तिक महाराज को पत्र सौंपते भाजपा नेता।

HighLights

  1. बड़ाबाजार की नवाब लेन का नाम बदलने की मांग उठी

  2. स्थानीय लोग धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान के अनुरूप नाम चाहते हैं

  3. भाजपा नेता ने समिति अध्यक्ष कार्तिक महाराज को सौंपा मांगपत्र

जागरण संवाददाता, कोलकाता। कोलकाता के बड़ाबाजार स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर क्षेत्र में आने वाली नवाब लेन का नाम बदलने की मांग उठी है।

स्थानीय लोगों के एक वर्ग द्वारा नाम बदलने की तेज होती मांग के मद्देनजर प्रदेश भाजपा के मीडिया सेल के सह- समन्यवक चंद्रशेखर बासोतिया ने विगत दिनों इस संबंध में स्वामी प्रदीप्तानंद उर्फ कार्तिक महाराज से मुलाकात कर उन्हें मांगपत्र सौंपा।

कार्तिक महाराज बंगाल की नई भाजपा सरकार द्वारा सड़कों, गलियों और अन्य सार्वजनिक स्थलों के नामकरण एवं पुनर्नामकरण के लिए गठित 10 सदस्यीय राज्य स्तरीय सलाहकार समिति के अध्यक्ष हैं। समिति नाम परिवर्तन से जुड़े प्रस्तावों की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और विरासत के दृष्टिकोण से समीक्षा कर सक्षम प्राधिकारी को अपनी सिफारिश देगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़ाबाजार के इस क्षेत्र में हिंदू देवी-देवताओं के 20 से अधिक मंदिर हैं। इसलिए क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान के अनुरूप नवाब लेन का नया नाम रखने की मांग लंबे समय से की जा रही है।

WhatsApp Image 2026-10-07 at 9.37.31 PM

बड़ाबाजार की नवाब लेन का नाम बदलने की मांग उठी

भाजपा नेता चंद्रशेखर बासोतिया ने बताया कि कार्तिक महाराज ने मांग पर विचार करने और स्थानीय लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस विषय में हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। हालांकि, नवाब लेन के स्थान पर कौन सा नया नाम रखा जाएगा, यह अभी तय नहीं हुआ है। प्रस्ताव को समिति के स्तर पर विचार के बाद आगे बढ़ाया जाएगा।

बासोतिया ने कहा कि हमारा प्रयास है कि क्षेत्र की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को उचित सम्मान तथा स्थानीय नागरिकों की भावनाओं को उचित मंच मिले।

नामकरण को लेकर राज्य सरकार ने सितंबर में इस समिति का गठन किया था। समिति के समक्ष कोलकाता की लेनिन सरणी, कार्ल मार्क्स सरणी और हो ची मिन्ह सरणी समेत कई सड़कों के नाम बदलने के प्रस्ताव भी पहुंच चुके हैं।