विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल में बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु के निर्देश पर एक्शन

Published: Fri, 11 Sep 2026 03:39 PM (IST)

दक्षिण कोलकाता जिला कांग्रेस महासचिव अतनु दास को बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार।

बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार।

HighLights

  1. कांग्रेस नेता अतनु दास बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने पर गिरफ्तार।

  2. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई।

  3. दुर्गा पूजा में मांस-मछली पर बाबा की टिप्पणी का विरोध।

जागरण ब्यूरो, कोलकाता। बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाकर विरोध-प्रदर्शन करने के आरोप में पुलिस ने दक्षिण कोलकाता जिला कांग्रेस के महासचिव अतनु दास को गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया है।

विधानसभा में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करने के निर्देश के बाद यह कार्रवाई हुई है।

बागेश्वर बाबा की उस टिप्पणी के विरोध में अतनु ने भवानीपुर थाने के सामने प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने बंगाल के हिंदुओं से दुर्गा पूजा के दौरान मांस-मछली नहीं खाने की अपील की थी।

उन्होंने उनकी अपील को नहीं मानने वालों को पाखंडी बताया था। प्रदर्शनकारियों ने इसे बंगाली खान-पान, पहचान और संस्कृति के विरुद्ध टिप्पणी करार दिया।