विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेटे की जिद पूरी करने मुजफ्फरपुर से कोलकाता आया था परिवार, चोरबागान हादसे में पिता-पुत्र की मौत

Published: Sun, 18 Oct 2026 05:36 PM (IST)

मुजफ्फरपुर से कोलकाता दुर्गा प्रतिमाएं देखने आया एक परिवार चोरबागान पंडाल हादसे का शिकार हो गया। इस दुखद घटना में ...और पढ़ें

चोरबागान पंडाल हादसे में पिता-पुत्र की दुखद मौत

चोरबागान पंडाल हादसे में पिता-पुत्र की दुखद मौत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बेटे की दुर्गा प्रतिमाएं देखने की जिद पूरी करने के लिए बिहार के मुजफ्फरपुर से कोलकाता आया एक परिवार खुशियों के बजाय मातम में डूब गया।

शनिवार की रात चोरबागान में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे में अभिषेक कुमार श्रीवास्तव और उनके नौ वर्षीय बेटे आयुष कुमार श्रीवास्तव की मौत हो गई।

अभिषेक की पत्नी निभा कुमारी गंभीर रूप से घायल हैं। परिवार के साथ आए उनके परिचित राजेश कुमार श्रीवास्तव भी घायल हुए हैं।

चोरबागान पंडाल हादसे में पिता-पुत्र की दुखद मौत

मुजफ्फरपुर निवासी अभिषेक कुमार श्रीवास्तव अपनी पत्नी निभा कुमारी और नौ वर्षीय बेटे आयुष के साथ दुर्गा प्रतिमाएं देखने कोलकाता आए थे।

वे उत्तर 24 परगना जिले के पानीहाटी नगरपालिका के वार्ड सात के बीबी घाट रोड निवासी अपने परिचित राजेश कुमार श्रीवास्तव के घर ठहरे थे।

शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अभिषेक अपने परिवार और परिचित के साथ दुर्गा प्रतिमाएं देखने निकले थे। इसी दौरान चोरबागान इलाके में बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए परिवार के सदस्य चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में चले गए।

वहां कुछ ही देर बाद हादसा हो गया, जिसमें अभिषेक और आयुष की जान चली गई। निभा गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि राजेश के सीने में चोट आई और उनकी एक पसली टूट गई। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुजफ्फरपुर से दुर्गा प्रतिमाएं देखने आया था परिवार

राजेश के छोटे भाई मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उनके बड़े भाई की पत्नी की बहन अपने पति और बेटे के साथ मुजफ्फरपुर से दुर्गा पूजा देखने कोलकाता आई थीं। हादसे के बाद अभिषेक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद परिवार को आयुष की तलाश थी। बाद में अधिकारियों से पता चला कि बच्चा भी अस्पताल में है। वहां पहुंचने पर स्वजनों को उसकी मौत की जानकारी मिली। एक ही परिवार में पिता-पुत्र की मौत से सभी सदमे में हैं।