विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छह माह के शिशु के इलाज के लिए 17 करोड़ की जरूरत, शुभेंदु ने मदद का दिया आश्वासन

Published: Tue, 29 Sep 2026 07:52 PM (IST)

छह माह के शिशु को स्पाइनल मस्कुलर एट्राफी (एसएमए) टाइप-1 के इलाज के लिए 17 करोड़ रुपये की आवश्यकता है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. छह माह के शिशु को एसएमए टाइप-1 का इलाज चाहिए

  2. इलाज के लिए 17 करोड़ रुपये की जीन थेरेपी दवा आवश्यक

  3. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। छह माह के शिशु के इलाज के लिए 17 करोड़ रुपये की जरूरत है। स्पाइनल मस्कुलर एट्राफी (एसएमए) टाइप-1 से पीड़ित बेलघरिया निवासी दंपती मंगलवार को बच्चे के इलाज के लिए मदद मांगने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

शिशु को तीन माह की उम्र में एसएमए टाइप-1 होने का पता चला था। फिलहाल पीयरलेस अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, उपचार के लिए जीन थेरेपी की दवा अमेरिका से मंगानी होगी, जिसकी कीमत करीब 17 करोड़ रुपये है।

परिवार का कहना है कि इतनी बड़ी राशि जुटाना उनके लिए संभव नहीं है। शिशु के माता-पिता ने मुख्यमंत्री से सहायता की अपील की। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी गौतम दास ने बच्चे के इलाज के लिए अपना एक माह का वेतन देने की बात कही है। परिवार ने लोगों से भी यथासंभव आर्थिक मदद की अपील की है।